The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Royal Challengers Bangalore name Smriti Mandhana as captain for Womens Premier League

विराट और डू प्लेसी ने एक खास मैसेज के साथ स्मृति को सौंपी RCB की बड़ी ज़िम्मेदारी!

विमेंस RCB की पहली कप्तान बनीं स्मृति मांधना.

Advertisement
Smriti Mandhana. Photo: PTI
स्मृति मांधना. फोटो: PTI
pic
विपिन
18 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2023, 01:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) यानी विमेंस IPL के पहले सीज़न का आगाज़ चार मार्च से होने जा रहा है. विमेंस IPL BCCI का वो कदम है, जो भारत में विमेंस क्रिकेट की रूपरेखा बदल कर रख देगा. मेंस IPL के 15 साल खेले जाने के बाद अब BCCI ने विमेंस IPL के आयोजन की ओर कदम बढ़ा दिया है. BCCI ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि पहले सीज़न में पांच टीम्स हिस्सा लेंगी.

विमेंस IPL की तैयारियों के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पहली टीम बनी है. जिसने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है. RCB की विमेंस टीम ने  घोषणा कर दी है कि उनकी टीम की कप्तान स्मृति मांधना होंगी.

RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान फाफ डु प्लेसी ने एक वीडियो में विमेंस प्रीमियर लीग की कप्तान का ऐलान किया. इस वीडियो में विराट ने बताया कि एक दशक तक RCB की कप्तानी करना उनके लिए बेहद खास रहा, और उन्हें खुशी है कि एक और जर्सी नंबर 18 को इस फ्रेंचाइज़ी की कप्तानी मिली है.

इस ऐलान के बाद टीम की कप्तान स्मृति का भी बयान आया है. उन्होंने कहा,

Embed

RCB मेन्स टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने इस मौके पर कहा,

Embed

डू प्लेसी ने आगे ये भी कहा कि RCB के फ़ैन्स शानदार हैं और इसका इतिहास बेहद बेहतरीन है. सिर्फ बैंगलोर ही नहीं पूरे भारत में उनकी टीम के फैन्स को हर जगह बहुत प्यार मिलता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: 

स्मृति मांधना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), ऋचा घोष (भारत), एरिन बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), दिशा कसत (भारत), इंद्राणी रॉय (भारत), श्रेयंका पाटिल (भारत), कनिका आहूजा (भारत), आशा शोभना (भारत), हीथर नाइट (इंग्लैंड), डेन वान निकर्क (साउथ अफ्रीका), प्रीति बोस (भारत), पूनम खेमनार (भारत), कोमल जांजड (भारत), सहाना पवार (भारत), मेगन शुट (ऑस्ट्रेलिया).

वीडियो: शिखर धवन को रील्स बनाने को लेकर क्या सब सुनना पड़ता है?

Advertisement

Advertisement

()