इंडिया और साउथ अफ़्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच चल रहा है. इंडियन टीम ने अच्छीबॉलिंग करते हुए बेहतरीन शुरुआत तो की लेकिन बैटिंग में उसे आटे-दाल का भाव मालूमचल रहा है. हुआ ये है कि इंडिया 4 विकेट खो चुका है और अपनी स्कोरबोर्ड पर 100 रनभी नहीं टंगे हैं. पहले दिन इंडिया ने 3 विकेट खोये जिसमें विराट कोहली का नाम भीशामिल था. दुसरे दिन पुजारा और रोहित शर्मा ने धीमी और बहुत धीमी शुरुआत की. एकदमपैसेंजर ट्रेन जैसी धीमी. जबकि साउथ अफ़्रीका के बॉलर बुलेट ट्रेन जैसी गेंदें फेंकरहे थे. रोहित शर्मा आखिरकार रबाडा का शिकार बने. रबाडा की एक अंदर आती गेंद की गतिको रोहित भांप नहीं पाए और जब तक बल्ला मिलाते, गेंद उनके पैड्स में जाकर लग चुकीथी. रबाडा ने तुरंत अपील की और अम्पायर ने उंगली उठा दी. रोहित शर्मा की इनिंग्सख़त्म हो चुकी थी. लेकिन उन्होंने रिव्यू ले लिया. ये रिव्यू इस बात के लालच मेंलिया गया मालूम दे रहा था कि विकेट रोहित शर्मा का जा रहा था और इसके बाद अश्विन यासाहा में से किसी एक को आना था. वरना अगर कोई और सिचुएशन होती तो ये रिव्यू कतईनहीं लिया जाता. गेंद काफ़ी हद तक साफ़ तौर पर मिडल स्टंप पर लगती हुई दिखाई दे रहीथी. उसकी इतनी ऊंचाई भी नहीं थी कि वो विकेट्स मिस करती हुई जाती लगती. इनसाइड एजका कोई चांस ही नहीं था वरना रोहित को पुजारा से डिस्कस करने की ज़रूरत ही नहींहोती. लेकिन फिर भी रोहित ने रिव्यू ले लिया और इस तरह से इंडिया ने अपना एक रिव्यूखो दिया.WATCH - Rabada ends Rohit's innings https://t.co/qA8YTeXiI3— The Lallantop (@TheLallantop) January 6, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:धवन गली क्रिकेट खेल रहे होते तो ऐसा कैच छोड़ने पर घर भगा दिए जाते DRS में फ़ेलहोने के बाद विकेट मिलने पर कोहली ने बैट्समैन को दिया भारी सेंड-ऑफ़ जसप्रीत बुमराहने डिविलियर्स को बोल्ड कर लिया अपना पहला टेस्ट विकेट भुवनेश्वर कुमार का हाहाकार– 3 ओवर और साउथ अफ़्रीका के 3 विकेट