The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit Sharma Virat Kohli and Jasprit Bumrah will not play against England BCCI asked to plan an exit

एग्जिट प्लान... इंग्लैंड के खिलाफ़ नहीं खेलेंगे विराट-रोहित और बुमराह!

भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा है कि टीम के दो सीनियर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट को विदा बोल सकते हैं. लेकिन इससे पहले, BCCI से एक खास मांग की गई है.

Advertisement
pic
31 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 06:48 PM IST)
Virat Kohli, Rohit Sharma, Jasprit Bumrah
इंग्लैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में नहीं होंगे टीम के तीन सीनियर्स? (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने ही वाले हैं. ऐसी ख़बरों के बीच अब कहा जा रहा है कि विराट कोहली का समय भी निकट ही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी में दोनों ही प्लेयर्स का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. खासतौर से रोहित एकदम ही आउट ऑफ़ टच दिखे हैं. ऐसे में उनका जाना तो तक़रीबन पक्का ही माना जा रहा है. विराट का मामला थोड़ा सा अलग है. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में इन दोनों प्लेयर्स को जगह नहीं मिलेगी. साथ ही जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज़ में नहीं खेलेंगे.

इन सबके बीच, पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने BCCI को एक सलाह दी है. वासन ने कहा है कि विराट के लिए एक एग्जिट प्लान तैयार होना चाहिए. 36 साल के कोहली लंबे वक्त से फ़ॉर्म में नहीं हैं. T20I से रिटायर हो चुके कोहली का टेस्ट करियर भी तक़रीबन खत्म ही माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: शर्मनाक! विराट तो नए लड़कों से भी गए गुजरे हैं!

वासन को लगता है कि जल्दी ही विराट कुछ बड़ा करेंगे. लेकिन साथ ही वह चाहते हैं कि BCCI कोहली के एग्जिट प्लान के साथ तैयार रहे. वासन ने ANI से बात करते हुए कहा,

'विराट ने रन बनाए हैं. लेकिन उन्हें ये भी पता है कि क्या चल रहा है. उनकी मेंटैलिटी बहुत सॉर्टेड है. एक प्लेयर हमेशा सोचता है कि मेरा बेस्ट बस आने ही वाला है. मैं बस कर दूंगा. लेकिन ये बहुत लंबा वक्त हो चला है, अब ये टीम को तकलीफ़ पहुंचा रहा है. सवाल उठ रहे हैं. लोग कह रहे कि अब उन्हें ड्रॉप कर देना चाहिए. एक भीड़ आपके पीछे पड़ी है. उन्हें भी पता है कि क्या चल रहा है. मुझे लगता है कि एक एग्जिट प्लान, उत्तराधिकार पॉलिसी की तरह, साफ होना चाहिए. मैनेजमेंट, टीम और क्रिकेट के ढांचे के लिए यह ठीक नहीं है, हमें पता ही नहीं होता कि आपके दिमाग में क्या चल रहा है.'

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ़ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज़ खेलेगी. और रिपोर्ट्स का दावा है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह इस सीरीज़ में नहीं खेलेंगे. तीनों सीनियर्स को इससे रेस्ट दिया जाएगा. स्पोर्ट्स तक के हवाले से NDTV ने दावा किया है कि शायद ये तीनों प्लेयर्स इंग्लैंड के खिलाफ़ होने वाली वनडे सीरीज़ में ना खेलें.

ये सीरीज़ 6 फ़रवरी से शुरू होगी. इससे पहले, 22 जनवरी से दोनों टीम्स के बीच पांच मैच की T20I सीरीज़ भी खेली जाएगी. इसके बाद होने वाली वनडे सीरीज़ चैंपियंस ट्रॉफ़ी से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम का आखिरी वनडे असाइनमेंट होगी. ऐसे में इन तीनों का वनडे ना खेलना निश्चित तौर पर चौंकाने वाला फैसला होगा.

वीडियो: विराट कोहली की खराब फॉर्म पर रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, जानें क्या कहा!

Advertisement

Advertisement

()