इंडिया वर्सेज़ साउथ अफ़्रीका. पहला टेस्ट चल रहा है. सीरीज़ का नाम है फ्रीडम सीरीज़.टेस्ट मैच का तीसरा दिन बारिश से धुल गया. पहले और दूसरे दिन बॉलर्स की चांदी रही.(सबकी चांदी इसलिए रहती है क्यूंकि सोना बेबी डॉल के हिस्से में जाता है.) साउथअफ़्रीका ने चौथा दिन 2 विकेट खोकर शरू किया. दिन का दूसरा ओवर मोहम्मद शमी कर रहेथे. पहली गेंद पर रबाडा ने कोई रन नहीं बनाया लेकिन दूसरी पर उन्होंने सिंगल लिया.तीसरी गेंद आमला के हिस्से में आई. वो घर में सबसे छोटे होते तो उनके हिस्से मेंमां आती. फ़िलहाल उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर छोटी गेंद आई थी. गेंद उनसे दूर जा रही थीऔर आमला ने अपनी आदत के विपरीत शरीर से दूर शॉट खेला. लिहाज़ा गेंद कवर्स में जानेकी बजाय गली में चली गई जहां रोहित शर्मा मौजूद थे. रोहित के पास जब तक गेंदपहुंची, वो नीचे गिर रही थी. न्यूटन का सेब ठीक उसके सर पर गिरा था लेकिन यहां गेंदरोहित शर्मा के आगे थी. रोहित ने हाथ फैलाकर गेंद गुपचने की कोशिश की. गेंद हाथ मेंभी आ गई लेकिन संशय की स्थिति बनी रही. गली क्रिकेट होता तो जिसका बल्ला इस्तेमालहो रहा होता उसका कहा माना जाता. लेकिन यहां कैमरे लगे थे लिहाज़ा थर्ड अम्पायर कीमदद ली गई. हांलाकि ऑन-फ़ील्ड अम्पायर ने सॉफ्ट सिग्नल के रूप में आउट ही कहा. टीवीपर रीप्ले के दौरान जो भी दिख रहा था, एकदम क्लियर नहीं था. कैमरे के मेगापिक्सेलबढ़ाए जाने चाहिए. फ़िलहाल थर्ड अम्पायर रैफ़ल ने आमला को आउट दे दिया. वो ऑन-फ़ील्डअम्पायर के सॉफ्ट सिग्नल के साथ ही गए. रोहित शर्मा का शानदार कैच काम आ गया.WATCH: Shami gets Amla's wicket https://t.co/wDBBUEJBWg— The Lallantop (@TheLallantop) January 8, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:सलेक्शन से पहले ये गंभीर इल्जाम लग रहे हैं गौतम गंभीर परहम तो डूबेंगे ही सनम, DRS भी ले डूबेंगे - रोहित शर्माधवन गली क्रिकेट खेल रहे होते तो ऐसा कैच छोड़ने पर घर भगा दिए जाते DRS में फ़ेलहोने के बाद विकेट मिलने पर कोहली ने बैट्समैन को दिया भारी सेंड-ऑफ़ जसप्रीत बुमराहने डिविलियर्स को बोल्ड कर लिया अपना पहला टेस्ट विकेट भुवनेश्वर कुमार का हाहाकार– 3 ओवर और साउथ अफ़्रीका के 3 विकेट