The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit Sharma six on Haris Rauf bowling reminds fans of Virat Kohli six in ODI World Cup

रोहित के छक्के ने दिलाई कोहली की याद, हारिस रऊफ को याद आ गया 2022 का वर्ल्ड कप!

IndvsPak मैच में फ़ैन्स को कई रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिले. इस दौरन कप्तान Rohit Sharma ने छक्कों की झड़ी लगाकर दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया.

Advertisement
pic
14 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 14 अक्तूबर 2023, 09:47 PM IST)
Rohit Sharma hits Virat Kohli like six against Haris Rauf in ODI World Cup
रोहित शर्मा ने एक शॉट से दिला दी विराट की याद (तस्वीर - ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) में अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. 192 का टार्गेट चेज़ करते हुए भारत के लिए कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 86 रन की शानदार पारी खेली. रोहित की इस पारी में 6 लंबे छक्के शामिल थे. रोहित ने सबसे पहले छठे ओवर की पहली गेंद पर ही धाकड़ गेंदबाज शाहीन अफरीदी को एक लम्बा छक्का जड़ डाला. उसके बाद तो जैसे रोहित नें छक्कों का अम्बार लगा दिया. 

एक के बाद एक ऐसे बेहतरीन शॉट्स लगाए, मानो गेंदबाजी से खिलवाड़ कर रहें हों. इसके बाद उन्होनें मोहम्मद नवाज़ और हारिस रऊफ की क्लास लगाई. आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर ही रोहित नें हारिस के सर के ऊपर से एक शॉट खेला. ये शॉट देखते ही फ़ैन्स और हारिस, दोनों को एक फ्लैशबैक हुआ. सबको 2022 का T20 वर्ल्ड कप याद आ गया.

कट टू 23 अक्टूबर 2022. 160 का चेज़ करने उतरी टीम इंडिया ने 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद किंग कोहली ने मोर्चा संभाला. चेज़ करते हुए कोहली ने हारिस रऊफ को 19वें ओवर में दो छक्के जड़े थे. इसमें एक छक्का उनके सर के ऊपर से मारा गया था, जिसे आगे चलकर ICC ने शॉट ऑफ द टूर्नामेंट माना. रोहित के छक्के से फ़ैन्स को यही मोमेंट फिर से याद आ गया था.

यह छक्का एक और वजह से भी ख़ास है. इस छक्के के साथ ही रोहित ने वनडे इंटरनेशनल्स में 300 छक्के पूरे कर लिए थे. वनडे क्रिकेट में रोहित से आगे सिर्फ शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल हैं. हालांकि, अपनी शानदार पारी के बावजूद रोहित इस मैच में शतक पूरा नहीं कर पाए. उन्होनें 63 गेंदों में 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज़ तक पहुंचा दिया. इस पारी के दौरान उन्होनें 6 छक्कों के साथ 6 छक्के भी लगाए. यानी दर्शकों का पैसे, पूरे वसूल हो गए.  

भारत ने जीता मैच  

मैच में भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तानी टीम को पहले बैटिंग करने को कहा. भारत के लिए कुलदीप के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या ने दो-दो विकेट लिए. कप्तान बाबर, मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ 20 से ज्यादा रन नहीं बना सका. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बढ़िया रही. ओपनर शुभमन गिल चार चौके लगाकर 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. विराट कोहली ने भी 16 रन की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर 86 रन की पारी खेली. रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. अय्यर और केएल राहुल ने टीम को जीत तक पहुंचाया. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ये इंडिया की लगातारी तीसरी जीत है.

(ये ख़बर हमारी इंटर्न जागृति ने लिखी है)

वीडियो: रोहित शर्मा शतक बना एक कमाल का रिकॉर्ड बना गए!

Advertisement

Advertisement

()