रोहित शर्मा (Rohit Sharma). टीम इंडिया के कप्तान. हाल ही में हुए एजबेस्टन टेस्टमें रोहित नहीं खेले थे. कोविड के चलते टीम से बाहर रहे रोहित अब वापसी कर चुकेहैं. T20I सीरीज से पहले रोहित पूरी तरह से फिट हैं.टेस्ट मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की T20Iसीरीज खेलेगी. ये सीरीज टी20I वर्ल्ड के लिहाज से काफी अहम होने वाली है. और इससीरीज के शुरू होने से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है.टेस्ट में हार से निराशT20I सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि एजबेस्टन टेस्ट मैच नहीं जीत पानानिराशाजनक है. रोहित ने कहा,‘टीम ने इस मैच के लिए काफी मेहनत की थी, हमें इस मैच में जीत हासिल करनी चाहिए थी.इस टेस्ट सीरीज़ पर भारत का ही कब्जा होना चाहिए था. ये काफी निराशाजनक है कि हममैच नहीं जीत पाए. इसके बावजूद, सिर्फ वक्त ही बताएगा कि इस हार का इंग्लैंड केखिलाफ T20I और ODI सीरीज पर कोई असर पड़ेगा या नहीं. वह एक अलग फॉर्मेट था और येअलग फॉर्मेट है.’वर्ल्ड कप पर नज़ररोहित ने आगे कहा कि विश्व कप से पहले टीम की कोशिश हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करनेकी है. रोहित ने कहा,'निश्चित रूप से हमारी नज़र T20I विश्व कप पर है. और हमारे लिए हर मैच मायने रखताहै. इसलिए हम सारे मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारी कोशिशयही है कि हम इस सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन करें.'मैच से बाहर होना निराशाजनकरोहित ने यह भी कहा कि उनके लिए एजबेस्टन टेस्ट से बाहर बैठना काफी मुश्किल था.रोहित ने कहा,‘बाहर से बैठकर देखना काफी मुश्किल था. आप कभी भी, किसी मैच में बाहर नहीं बैठनाचाहते, ये आप कभी भी पसंद नहीं करते. खास तौर पर जब इतना इंपॉर्टेंट गेम हो, औरजहां सीरीज़ दांव पर लगी हो.’7 जुलाई से T20 सीरीज शुरूभारत और इंग्लैंड के बीच 3 T20 मैच की सीरीज़ का पहला मुकाबला गुरुवार, 7 जुलाई कोबर्मिंघम में खेला जाएगा. एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया अब लिमिटेड ओवरसीरीज में इंग्लैंड से बदला लेना चाहेगी.पहले T20 मैच के लिए टीम इंडियारोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हूडा, राहुल त्रिपाठी,दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या,वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक,युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई.