'मैंने विराट की कप्तानी से ये सीखा और अब अप्लाई करता हूं...' - रोहित शर्मा
विराट भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से हैं.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में एक पारी और 132 रन से हराया. नागुपर में इस मैच में रोहित शर्मा ने टीम की बैटिंग का ज़िम्मा संभाला. रोहित ने सामने से लीड करते हुए 120 रन की शानदार पारी खेली और भारत को 400 तक पहुंचाया. मैच जीतने के बाद कैप्टन रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट की कप्तानी पर बात की. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने विराट की कप्तानी से क्या सीखा.
रोहित ने प्रेस से कहा कि बॉलर्स के लिए कंडीशन्स को सही तरीके से यूज़ करना जरूरी था. इसी बीच उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने विराट से कप्तानी में क्या सीखा. रोहित ने कहा -
इसके बाद रोहित ने बताया, कि उन्होंने विराट से क्या सीखा.
रोहित ने आगे कहा कि वो इसी चीज़ को दोहरा रहे हैं. उन्होंने कहा -
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. विराट ने 2014 से 2022 तक नेशनल टीम की कैप्टेंसी की. इस दौरान विराट और टीम इंडिया ने 68 में से 40 टेस्ट जीते. कोहली ने टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर भारत के बॉलिंग अटैक को मज़बूत किया था. ताकी टीम इंडिया किसी भी टीम के 20 विकेट्स ले सके. ऐसा करने का श्रेय भी लगातार विराट को दिया जाता है.
# आशीर्वाद जैसी है ये तिकड़ीरोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी कहा कि भारतीय स्पिनर्स की तिकड़ी किसी आशीर्वाद जैसी है. रोहित ने अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल की तुलना पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड और मिचेल स्टार्क से की. रोहित ने कहा -
भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है.
वीडियो: Ind vs Aus नागपुर पिच पर बात करते हुए टीम इंडिया पर आरोप लगा गए रिकी पॉन्टिंग

.webp?width=60)

