The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • rohit sharma reveals fielding medals in dressing room team india ind vs aus

फील्डिंग मेडल वाला सुपर आइडिया किसका था? रोहित ने बता दिया

रोहित शर्मा बोले- इस मेडल के जरिए सभी खिलाड़ियों को एक साथ आने और थोड़ा हंसी-मजाक करने का मौका मिलता है. देश के लोग भी इसे लेकर काफी उत्साहित रहते हैं.

Advertisement
pic
19 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 01:05 PM IST)
rohit sharma reveals who started famous fielding medals in dressing room team india
फील्डिंग मेडल किसने शुरू किया? (फोटो- BCCI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में ग्राउंड पर धाकड़ परफॉर्मेंस के अलावा टीम इंडिया ने फैन्स को एक और खास तोहफा दिया. फील्डिंग मेडल और ड्रेसिंग रूम की गपशप. हर मैच के बाद फैन्स उस वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जहां सभी प्लेयर्स हंसी-मजाक और मस्ती करते हुए एक दूसरे को चीयर करते हैं. अब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक इंटरव्यू में बताया है कि ये फील्डिंग मेडल वाला इनोवेटिव आइडिया किसका था. बोले कि टीम ने कभी नहीं सोचा था कि ये इतना खास होगा. 

रोहित शर्मा ने ICC को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि फील्डिंग मेडल की शुरुआत टीम के फील्डिंग कोच ने किया था. रोहित ने बताया,

हमने कभी नहीं सोचा था कि ये इस तरह से होगा. फील्डिंग कोच पर कभी किसी का ध्यान नहीं जाता. उन्होंने सोचा कि इस टूर्नामेंट में अच्छी फील्डिंग की तारीफ की जानी चाहिए और ये कुछ ऐसा है जो हमें टूर्नामेंट भी जिताएगा. इसलिए उनके मन में फील्ड पर अच्छा करने वाले को मेडल देने का विचार आया.

रोहित शर्मा ने आगे बताया,

इस तरह से मेडल देने के बारे में किसी ने सोचा नहीं था. किसी भी खिलाड़ी ने उम्मीद नहीं की थी कि ये इतना अनोखा होगा. इसमें सभी खिलाड़ियों को एक साथ आने और थोड़ा हंसी-मजाक करने का मौका मिलता है. देश के लोग भी इसे लेकर काफी उत्साहित रहते हैं. फील्डिंग कोच और हमारे मीडिया मैनेजर पर ही प्रेशर है कि ये सिलसिला चलता रहे. ये हम सभी को मोटिवेट करता है.

ICC ने इंटरव्यू वाला वीडियो शेयर किया तो फैन्स ने भी कॉमेंट सेक्शन में फील्डिंग मेडल को लेकर अपनी फीलिंग्स बयान कर दी. एक यूजर ने लिखा कि फील्डिंग मेडल वाली वीडियोज उनके लिए खुशी का जरिया हैं. 

एक यूजर ने लिखा, फील्डिंग मेडल, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से भी बड़ा बन गया है. 

एक ने लिखा- शानदार पहल! बहुत बढ़िया फील्डिंग कोच.

एक यूजर ने लिखा कि ये बढ़िया पहल है जो टीम के बीच यूनिटी लाती है. 

कॉमेंट सेक्शन में फैन्स ने टीम को वर्ल्ड कप फाइनल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं. फील्डिंग मेडल पर आपकी राय कॉमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं. 

Advertisement

Advertisement

()