The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit Sharma reply to Hardik pandya Mumbai is a superstar team but we worked very hard for it ipl2023

मुंबई सुपरस्टार्स की टीम... रोहित ने हार्दिक जैसों को सही जवाब दिया है!

'हम सुपरस्टार हैं, लेकिन ऐसे ही नहीं बन गए.'

Advertisement
Rohit vs Hardik
अब रोहित वर्सेज हार्दिक में और मजा आएगा? (पीटीआई, स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
24 मई 2023 (Updated: 24 मई 2023, 03:02 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रोहित शर्मा. इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान. रोहित ने मुंबई इंडियंस को पांच बार IPL खिताब जिताया है. लेकिन रोहित की उपलब्धियों को अक्सर ही ये बोलकर कमतर बताया जाता है कि मुंबई इंडियंस के पास हमेशा से स्टार प्लेयर्स रहे हैं.

सालों तक उनकी टीम के लिए खेले, हार्दिक पंड्या का भी यही मानना है. उन्होंने भी हाल ही में ऐसा ही बयान दिया था. और अब रोहित ने इस पर बात की है. रोहित ने साफ कहा है कि मुंबई को यह सफलता सालों-साल बेस्ट प्लेयर्स को खोजकर लाने से मिली है.

रोहित ने कहा कि मुंबई ने कड़ी मेहनत कर ऐसा माहौल बनाया, जिसमें युवा प्लेयर्स आकर सुपरस्टार्स बनते हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या और कृणाल पंड्या का उदाहरण दिया. रोहित ने जोर देकर कहा कि मुंबई इंडियंस की स्काउटिंग टीम सालों से IPL की बेस्ट स्काउटिंग टीम्स में से एक रही है. और उन्होंने बुमराह और हार्दिक जैसे टैलेंट खोजे.

रोहित ने जियो सिनेमा से कहा,

'हां, हम एक सुपरस्टार टीम हैं. लेकिन ये सुपरस्टार्स इस फ्रैंचाइज़ द्वारा बनाए गए हैं. सारे प्लेयर्स जिनका हम ज़िक्र करते हैं, वे सारे बड़े ऑक्शन पूल का हिस्सा थे. हमने इन प्लेयर्स को खरीदा. हमारी स्काउटिंग टीम ने दिन-रात कड़ी मेहनत की. वे अहमदाबाद गए और जसप्रीत बुमराह तथा अक्षर पटेल को खोजा. हार्दिक और कृणाल, हमारे स्काउट्स ने उन्हें 2015 में खोजा और यहां लेकर आए. हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की है.

ऐसा नहीं है कि यह अपने आप हो गया. MI की स्क्वॉड 2015 से 2020 तक, पांच सालों में बनी है. आप डि कॉक और बोल्ट की बात करते हैं, वे ऑक्शन में उपलब्ध थे. दूसरी फ्रैंचाइज़ के पास भी प्लेयर हैं. लेकिन हमने अपने रिसोर्सेज का सही इस्तेमाल किया है. मैंने अपनी आंखों से देखा है कि कैसे हमारे कोचेज ने बोल्ट और डि कॉक के साथ खास प्लांस पर काम किया.

लोगों के लिए यह कहना बहुत आसान है कि यह एक सुपरस्टार टीम है. लेकिन इसमें बहुत मेहनत लगती है आपको प्लेयर्स खोजने होते हैं. आपको उन्हें लाकर डेवलप करना होता है. कहना बहुत आसान है. लेकिन मुझे लगता है कि इसका बहुत सारा क्रेडिट स्काउट्स को जाता है, जिन्होंने बुमराह, अक्षर पटेल जैसों को स्काउट किया. दुर्भाग्यपूर्ण है कि अक्षर को खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन देखिए आज वो क्या कर रहे हैं.'

बता दें कि हाल ही में हार्दिक पंड्या ने उदाहरण देते हुए कहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की सफलता के अपने-अपने तरीके हैं. मुंबई ये काम बेस्ट प्लेयर्स को लाकर करती है.

बता दें कि रोहित की टीम ने 24 मई, बुधवार को कृणाल पंड्या की लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हराया है. अब वो लोग दूसरे एलिमिनेटर में हार्दिक पंड्या की गुजरात जाएंट्स का सामना करेंगे. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी.

वीडियो: धोनी ने हाथ के इशारे से हार्दिक पंड्या का विकेट निकाल लिया

Advertisement

Advertisement

()