The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit Sharma reaction on Mumbai Indians first win of IPL2023 DCvsMI

IPL2023 की पहली जीत दर्ज कर रोहित ने किसकी तारीफ़ कर दी?

रोहित को सुन, कुछ लोगों को बड़ा अच्छा लगेगा.

Advertisement
pic
11 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023, 02:04 AM IST)
Rohit Sharma will keep backing his players
रोहित शर्मा अपने युवा प्लेयर्स के साथ खड़े हैं (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई को आखिरकार पहली जीत मिल गई. और दिल्ली का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है. फिरोज़शाह कोटला में खेले गए IPL मैच में मुंबई ने दिल्ली को छह विकेट से हराया. और इस जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखे.

रोहित ने कहा,

‘जाहिर तौर पर, गेम जीतना सबसे जरूरी चीज है और ये एक बेहतरीन फीलिंग है. हम बहुत, बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे थे. और हमने टूर्नामेंट से कुछ हफ्ते पहले मुंबई में कैम्प भी किया था. यह रिजल्ट लेना सच में काफी अच्छा है और हम इसका लुत्फ़ उठाएंगे. हमने हाल ही में यहां एक टेस्ट मैच खेला था और पिच उससे अलग नहीं थी. यह सूखी थी. इसलिए मुझे लगा कि स्लो फेंकने वाले बोलर्स को जल्दी गेम में लाना महत्वपूर्ण होगा.’

रोहित ने यह भी बताया कि उन्होंने पावरप्ले में तेज शुरुआत क्यों की. रोहित बोले,

‘हमें लगा था कि 173 चेज हो सकता है, और सभी ने मेहनत की. जब मैं बैटिंग के लिए गया, मैं पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना चाहता था क्योंकि जैसा गेम गया था. मुझे पता था कि आगे मुश्किल होगी क्योंकि उनके पास कुछ अच्छे स्पिनर्स हैं.’

अपनी टीम के युवा प्लेयर्स की तारीफ़ करते हुए रोहित ने कहा,

‘हमने एक पार्टनरशिप बनाने की कोशिश की. और तिलक को इस इंटेंट के साथ बैटिंग करते देखना अच्छा है. हमें हमेशा से पता था कि नए बल्लेबाज के लिए यहां मुश्किल होगी. हमारे पास बहुत से युवा लोग हैं और हमें उन्हें भरोसा देते हुए उनकी क्षमता पर यक़ीन करना होगा. हम एक स्वस्थ माहौल बनाए रखना, और रिजल्ट्स के आधार पर कठोर फैसले लेने से बचना चाहते हैं.’

इससे पहले रोहित ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला लिया था. दिल्ली का मिडल ऑर्डर अपने ही घर में परफॉर्म नहीं कर पाया. एक एंड से डेविड वॉर्नर ने धीमी सी पारी खेली. और फिर अक्षर पटेल ने एक ताबड़तोड़ पारी खेल दिल्ली का टोटल 172 रन तक पहुंचाया.

मुंबई के लिए जेसन बेरनडॉफ़ और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट लिए.

जवाब में मुंबई ने तेज शुरुआत की. दोनों ओपनर्स ने मिलकर 7.3 ओवर्स में 71 रन बनाए. ईशान किशन इसी स्कोर पर 31 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा ने 65 रन की पारी खेली.  जबकि तिलक वर्मा ने 41 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले वापस लौट गए. दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट निकाले.

वीडियो: रिंकू सिंह इंटरव्यू में बताया शाहरूख खान का फोन आया तो क्या बात हुई?

Advertisement

Advertisement

()