केपटाउन में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को सात विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज परकब्जा जमा लिया. साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो कीगन पीटरसन रहे. पीटरसन ने बल्ले सेधमाल मचाते हुए चौथी पारी में 82 रन बनाए. कीगन पीटरसन ने साउथ अफ्रीका की पहलीपारी में भी 72 रन का योगदान दिया था. इस हार के साथ ही भारत का साउथ अफ्रीका मेंपहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सपना टूट गया. सेंचुरियन टेस्ट जीतने के बाद अगले दोटेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली. # IND vs SA भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजीकरने का फैसला किया था. कप्तान कोहली के 79 रन की बदौलत भारत ने 223 रन बनाए. इसकेबाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. और मेजबान टीम को 210 रन पर ऑलआउटकिया. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 42 रन देकर पांच विकेट झटके. ये उनके टेस्टकरियर का सातवां फाइव विकेट हॉल भी था. साउथ अफ्रीका की तरफ से कीगन पीटरसन ने सबसेअधिक 72 रन बनाए. भारत को पहली पारी में 13 रन की बढ़त मिली.South Africa win the final Test by 7 wickets and clinch the series 2-1.#SAvINDpic.twitter.com/r3pGCbbaTx— BCCI (@BCCI) January 14, 2022 इसके बाद टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 198 रनही बना सकी. इस पारी में ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया. यह साउथअफ्रीका की सरजमीं पर उनका पहला शतक था. भारत ने मेजबान टीम के सामने जीत के लिए212 रन का लक्ष्य रखा. जिसे साउथ अफ्रीका ने कीगन पीटरसन के 82 रन के दम पर हासिलकर लिया. रसी वान डर दुसें ने नाबाद 41 रन बनाए. जबकि तेम्बा बवुमा ने 32 रन कायोगदान दिया. कीगन पीटरसन को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड सेनवाजा गया. भारत की इस हार के बाद ट्विटर पर फै़न्स ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी.आइये आपको बताते हैं भारत बनाम साउथ अफ्रीका (INDvsSA) मैच के चार सबसे बड़े ट्विटरट्रेंड्स के बारे में. #Ravi Shastri टीम इंडिया के मैच हारते ही पूर्व कोच रविशास्त्री ट्रेंड करने लगे. कुछ लोगों का मानना ये है कि रवि शास्त्री विदेशों मेंटेस्ट सीरीज जिताना जानते थे. एक यूजर ने लिखा, 'राहुल द्रविड़ के खिलाफ कुछ नहीं.लेकिन जब हम मुश्किल मुकाबले जीतते थे तब भी इसी प्लेटफॉर्म पर रवि शास्त्री केबारे में लोग बहुत बुरा लिखते थे. और अब वही लोग 1000 बहानों के साथ राहुल द्रविड़का बचाव करने आएंगे कि कैसे इस हार से राहुल द्रविड़ का कोई लेना-देना नहीं है.'Nothing against Dravid (yet) but People on this platform ridiculed Ravi Shastrieven when we were winning toughest of games but will now come up with 1000different excuses on how Dravid doesn't have anything to do with the loss.— JC (@jc_writes_) January 14, 2022 बता दें कि रवि शास्त्री के कोचिंग कार्यकालमें टीम इंडिया ने दो मर्तबा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती. और 2021 मेंइंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे रहा. बचा हुआ एक आखिरी टेस्टखेला जाना बाकी है. #Pujara साउथ अफ्रीका में निराशाजनक प्रदर्शन करने वालेचेतेश्वर पुजारा भी ट्रेंडिंग में रहे. फैन्स पुजारा के साथ-साथ रहाणे को टीम सेबाहर करने की मांग उठा दी. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'भारतीय टीम में बहुत कम्पटिशनहै, खासकर बैटिंग डिपार्टमेंट में. सीरीज हार को सबक की तरह लेनी चाहिए. वक्त आ गयाहै कि पुजारा और रहाणे से आगे बढ़ा जाए.'Too much competition in Indian team especially in batting department. This testseries loss should be an eye opener, it's time to move on from Pujara andRahane.— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) January 14, 2022 #Rohit लिमिटेड ओवर के कप्तानरोहित शर्मा के नाम से भी खूब हैशटैग चला. चोट की वजह से रोहित शर्मा टेस्ट सीरीजनहीं खेल पाए. इसके बाद वह वनडे सीरीज से भी हट गए. टीम इंडिया की हार के बादफै़न्स रोहित शर्मा को मिस करने लगे. रोहित के एक फैन ने लिखा, 'न्यूज़ीलैंड केखिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में कोहली को किसी ने मिस नहीं किया. साउथ अफ्रीका केखिलाफ टेस्ट सीरीज में सभी ने रोहित को मिस किया. तुलना नहीं कर रहा हूं. बस बतानाचाह रहा हूं कि टीम इंडिया रोहित शर्मा पर ज्यादा निर्भर है.'Nz limited over series - no one missed KohliSA Test series - Everyone missing Rohit. Not comparing them but you have toagree that Indian team is more Dependent on Rohit rn .pic.twitter.com/OKcGNoDQJ5 — Sanjeeb Parida (@Sanjeeb__19) January 14, 2022#Keegan Petersen साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज कीगन पीटरसन भी ट्रेंड्स का हिस्सारहे. और उन्हें होना भी चाहिए. आखिर केपटाउन टेस्ट के हीरो जो ठहरे. पहली पारी में72 और दूसरी पारी में 82 रन बनाकर कीगन पीटरसन ने साउथ अफ्रीका की जीत में सबसे बड़ीभूमिका निभाई. पीटरसन की तारीफ में एक यूजर ने लिखा, 'साउथ अफ्रीका के लिए टेस्टसीरीज में सबसे सकरात्मक बातें. कीगन पीटरसन ने नंबर तीन स्लॉट पर कब्जा जमाया.मार्को येनसन ने मौके को भुनाया. रबाडा को रिदम मिला. साउथ अफ्रीका ने दो बार 200प्लस का टार्गेट चेज किया. और उन्होंने टेस्ट सीरीज जीती.'Biggest positives for South Africa after the #SAvIND Test series1. Keegan Petersen securing the number 3 spot 2. Marco Jansen vindicating hisselection 3. Rabada finding his groove again 4. South Africa successfullychasing over 200 twice 5. They WON#cricket — ThePoppingCrease (@PoppingCreaseSA)January 14, 2022 बता दें कि टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया वनडेसीरीज में मेजबान साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 जनवरी सेशुरू हो रही है.