The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit Sharma post match reactions after India beat Pakistan by four wickets in T20 World Cup Virat Kohli special innings

'हम जीतने की पोजीशन में नहीं थे लेकिन...' रोहित ने #IndvsPak पर क्या कहा?

विराट कोहली पर रोहित ने क्या कहा?

Advertisement
Rohit Sharma post match reactions after India vs Pakistan
रोहित ने मैच के बाद क्या कहा? (AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
23 अक्तूबर 2022 (अपडेटेड: 23 अक्तूबर 2022, 07:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला चार विकेट से जीत लिया है. इस मैच में इंडिया के हीरो रहे विराट कोहली. विराट ने 82 रन की शानदार पारी खेल इंडिया को मैच जिताया. और एक बार फिर, T20 वर्ल्ड कप में विराट का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारियों का सिलसिला जारी रहा.

मैच में क्या हुआ, उस बारे में आपको विस्तार से बताएंगे. पर पहले ये बताए देते हैं कि मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने क्या कहा. रोहित ने विराट कोहली की तारीफ करने के साथ-साथ पाकिस्तान के दो प्लेयर्स की तारीफ भी की है. रोहित ने कहा -

Image embed

रोहित ने आगे कहा -

Image embed

#Ind vs Pak

इंडिया ने टॉस जीता और रोहित शर्मा ने बॉलिंग करने का फैसला लिया. अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम, दोनो को पावरप्ले में ही चलता कर दिया. इसके बाद शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने 76 रन की पार्टनरशिप बनाकर पाकिस्तान को 90 रन के पार पहुंचाया. इसके बाद शाहीन अफरीदी ने एक कैम्यो खेल इंडिया को 160 रन का टार्गेट दिया.

जवाब में इंडिया के भी ओपनर्स नहीं चले. हरिस रउफ ने रोहित को और नसीम शाह ने केएल राहुल को चलता किया. सूर्यकुमार यादव 15 और अक्षर पटेल ने दो रन बनाए. इसके बाद विराट का साथ हार्दिक पंड्या ने निभाया. हार्दिक ने 37 बॉल में 40 रन ठोके और विराट का साथ निभाया. विराट ने 53 बॉल में 82 रन बनाए. उनकी पारी में छह चौके और चार छक्के थे. हरिस रउफ के 19वें ओवर के आखिरी दो बॉल पर दो छक्के क्रिकेट फ़ैन्स के दिमाग में छप गए होंगे. इंडिया ने आखिरी बॉल पर मैच जीत लिया.  

रोहित शर्मा ने कपिल देव के बयान पर किया पलटवार?

Advertisement

Advertisement

()