रोहित शर्मा ने जो गुस्सा आज दिखाया, वो पहले दिखाते तो वर्ल्डकप ऐसे नहीं हारते!
सेमीफाइनल हारने के बाद रोहित ने क्या कहा है?

इंडिया और इंग्लैंड के मैच में क्या हुआ, आपको पता ही है. नहीं पता, तो हम बता देते हैं. इंग्लैंड ने इंडिया को 10 विकेट से हराकर T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इंडिया की बैटिंग आम रही और बॉलिंग की बात जितनी कम की जाए उतना अच्छा रहेगा. ख़ैर, मैच ऐसे हारने के बाद रोहित शर्मा ने क्या कहा, ये बता देते हैं.
रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा -
रोहित ने इसी बातचीत में आगे कहा -
#Ind vs Eng मैच में क्या हुआ?इंग्लैंड ने टॉस जीता और बॉलिंग करने का फैसला लिया. इंडिया के लिए ओपनर केएल राहुल जल्दी लौट गए. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला. विराट पचासा जड़ते हैं और हार्दिक पंड्या ने 33 बॉल में 63 रन बनाकर इंडिया को 168 रन तक पहुंचा दिया.
इंग्लैंड की बैटिंग की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है. इंग्लैंड के ओपनर्स एलेक्स हेल्स और कैप्टन जॉस बटलर किसी दूसरी पिच पर बैटिंग कर रहे थे. बटलर ने 49 बॉल पर 80 और हेल्स ने 47 बॉल पर 86 रन ठोककर इंडिया के टार्गेट को 16 ओवर में ही चेज़ कर लिया.
इस जीत के बाद इंग्लैंड का सामना फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ़ 13 नवंबर को होगा.
रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमी-फाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!

.webp?width=60)

