The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit sharma message to sanju Samson before T20 World Cup goes viral

संजू सैमसन के गर्दा उड़ाने के बाद रोहित शर्मा का पुराना वीडियो क्यों हुआ वायरल?

संजू सैमसन को वर्ल्ड कप स्क्वॉड के बाहर से भी सपोर्ट मिला. रोहित शर्मा ने पहले ही दिन संजू को भरोसा दिलाया था कि ऐसा एक दिन आएगा जब वो टीम के लिए अहम पारी खेलेंगे.

Advertisement
pic
2 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:34 PM IST)
SANJU samson, rohit sharma, cricket news
संजू सैमसन, रोहित शर्मा की कप्तानी में भी खेले हैं. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आखिरकार वह मौका आया जब दुनिया ने देखा कि संजू सैमसन (Sanju Samson) कितने काबिल और कितने कमाल के क्रिकेटर हैं. वर्ल्ड कप की शुरुआत में संजू सैमसन अपने फॉर्म से परेशान दिख रहे थे, अब उन्होंने राहत की सांस ली है. वर्ल्ड कप के पहले मैच में बेंच पर बैठने से लेकर मैच विनर बनने के सफर में टीम ने संजू का काफी सपोर्ट किया है. संजू को वर्ल्ड कप स्क्वॉड के बाहर से भी सपोर्ट मिला. रोहित शर्मा ने पहले ही दिन संजू को भरोसा दिलाया था कि ऐसा एक दिन आएगा जब वो टीम के लिए अहम पारी खेलेंगे.

रोहित और संजू की मुलाकात

यह बात है टीम इंडिया के टूर्नामेंट के पहले मैच की, जो अमेरिका के खिलाफ मुंबई में खेला जाना था. मैच शुरू होने से पहले रोहित शर्मा टीम के खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे थे. रोहित इस वर्ल्ड कप के ब्रैंड एंबेसडर हैं. इंडियन क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक अकाउंट से रोहित और खिलाड़ियों की मुलाकात का वीडियो शेयर किया था.

वीडियो में नजर आता है कि रोहित संजू को गले लगाते हैं और पूछते हैं, “कैसा है? दुखी मत हो भाई.”

संजू यह सुनकर मुस्कुराए और कहा, “नहीं भाई, मैं ठीक हूं.”

रोहित ने इसके बाद संजू पर भरोसा दिखाते हुए और उनको मोटिवेट करते हुए कहा, “यह टूर्नामेंट बहुत लंबा है, तेरा मौका आएगा.” 

सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 50 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल रहे. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई. 

संजू सैमसन ने भी अपने इस सफर के बारे में बात की. बताया कि उन्होंने सिर्फ पॉजीटिव सोच के साथ आगे बढ़ने की कोशिश की. उन्होंने कहा,

आप हमेशा ऐसा प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है. इसलिए मुझे खुशी है कि इस मैच में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया. जब भी मेरे मन में ऐसे विचार आते हैं तो मैं उन्हें सकारात्मक विचार से बदलने की कोशिश करता हूं. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था लेकिन चीजें मेरे अनुकूल नहीं रहीं. सौभाग्य से मुझे 10 दिन का समय मिल गया.

संजू सैमसन ने इस पारी के साथ सेमीफाइनल में भी अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. भारत को पांच मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मैच खेलना है. यह मैच मुंबई में खेला जाएगा. 

वीडियो: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()