टीम इंडिया के लिमिटेड ओवर्स कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पूरी तरह से फिट होचुके हैं. रोहित वेस्टइंडीज़ के खिलाफ फरवरी में होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज सेवापसी करेंगे. भारतीय टीम वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ सबसे पहले तीन मैच की वनडे सीरीजखेलेगी. सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी, दूसरा 9 फरवरी और तीसरा 11 फरवरी कोअहमदाबाद में खेला जाएगा. इसके बाद 16 से 20 फरवरी के बीच भारत और वेस्टइंडीज़ कीटीम T20I सीरीज में आमने-सामने होंगी. सीरीज के तीनों मुकाबले कोलकाता में खेलेजाएंगे. बता दें कि रोहित शर्मा मांसपेशी में खिंचाव की वजह से साउथ अफ्रीका दौरेसे बाहर हो गए थे. रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने वनडे सीरीज में भारतीयटीम की कप्तानी की थी. जहां टीम को 3-0 की करारी शिकस्त मिली. बहरहाल, रोहित पूरीतरह फिट होकर नेट्स में लौट चुके हैं. BCCI के एक सूत्र ने नाम गोपनीय रखने की शर्तपर PTI को बताया, ‘रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए फिट और उपलब्ध हैं.वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शुरू होने तक रोहित के रिहैबिलिटेशन को साढ़े सात हफ्तेसे अधिक का समय हो जाएगा. रोहित मुंबई में पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं. बसफिटनेस टेस्ट के लिए उन्हें NCA से औपचारिक स्वीकृति लेनी है.’ बता दें किवेस्टइंडीज़ के खिलाफ टीम इंडिया का चयन 25 जनवरी को होना था. लेकिन कोच राहुलद्रविड़ और अन्य सेलेक्टर्स के ना रहने की वजह से यह नहीं हो पाया.Rohit Sharma back in nets ahead of the West Indies series.pic.twitter.com/4QzDIZKun9— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 25, 2022 Cricbuzz की रिपोर्ट मानें तोवेस्टइंडीज़ के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वह अपनाट्रीटमेंट करवा रहे हैं और उन्हें ठीक होने में तीन हफ्ते का समय लग सकता है.अश्विन फरवरी-मार्च में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में लौट सकते हैं. जबकि तेजगेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को खराब फॉर्म की वजह से बाहर किया जा सकता है. रविन्द्रजडेजा और हार्दिक पंड्या की वापसी पर भी बात चल रही है. हाल ही में जडेजा को नेशनलक्रिकेट एकेडमी में बैटिंग और बोलिंग करते हुए देखा गया था. लेकिन अब तक NCA केफिजियो से पंड्या और जडेजा की फिटनेस रिपोर्ट नहीं आयी है. इसके अलावा वर्कलोड कोध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है.