क्या है इतने दिनों बाद आए सेंचुरी का राज? रोहित के सामने खुद विराट कोहली ने किया खुलासा
रोहित शर्मा ने लिया विराट का स्पेशल इंटरव्यू.

विराट कोहली (Virat Kohli). क्रिकेट जगत में फिलहाल किसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो यही नाम है. कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की शानदार पारी खेली और अपने 71वें शतक के काफी लंबे इंतजार को खत्म किया. इस स्पेशल पारी के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने खुद ‘किंग कोहली’ का मजाकिए अंदाज में इंटरव्यू लिया.
रोहित ने सबसे पहले कोहली को इस शानदार पारी के लिए बधाई दी. साथ ही इंडियन टीम के कैप्टन ने उनसे इस स्पेशल इनिंग को लेकर भी सवाल किया. जिसको लेकर कोहली ने बताया कि उन्हें खुद ये उम्मीद नहीं थी कि इतने लंबे समय बाद वो इस फॉर्मेट में सबसे पहले सेंचुरी लगाएंगे. इस पारी को लेकर कोहली ने खुद ही हैरानी जताई.
रोहित ने विराट को उनके शतक के लिए बधाई देते हुए सवाल किया,
जिसका जवाब देते हुए कोहली ने पहले रोहित शर्मा को थैंक्यू कहा. कोहली के मुताबिक उन्हें इस फॉर्मेट में शतक की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा,
कोहली ने आगे कहा कि एशिया कप से उन्हें और पूरी टीम को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा,
#Rohit Sharma का बना मजाकइसके साथ ही विराट कोहली ने रोहित शर्मा की हिंदी का मजाक भी बनाया. रोहित द्वारा पहला सवाल पूछे जाने के बाद ही कोहली ने कहा,
जिस पर रोहित ने कहा कि उनका प्लान हिंदी-इंग्लिश दोनों बोलने का था लेकिन अच्छा रिदम मिला था इसलिए उन्होंने हिंदी में ही बात की.कोहली की बात करें तो अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में कोहली ने अपने T20 करियर की पहली और कुल 71 वीं सेंचुरी जड़ी. सुपर फोर के इस मुकाबले में विराट ने 53 बॉल में सेंचुरी लगाई. उन्होंने 61 बॉल में 122 रन की पारी खेली. जिसमें 12 चौके और छह छक्के शामिल थे. हालांकि क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में सेंचुरी के लिए कोहली को 1019 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ा.
एशिया कप: विराट कोहली ने तीन साल का इंतजार खत्म कर जड़ा 71वां शतक

.webp?width=60)

