The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit Sharma has not scored a century from last 2 years Gautam Gambhir should be treated like Virat Kohli

रोहित शर्मा का भी विराट कोहली जैसा हाल करना चाहिए!

'ये स्वीकार्य नहीं है.'

Advertisement
pic
16 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 02:17 PM IST)
Rohit Sharma should be criticized like Virat Kohli says gautam gambhir
रोहित शर्मा (फोटो - PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रोहित शर्मा. टीम इंडिया के कप्तान. वनडे फॉर्मेट के वन ऑफ द बेस्ट प्लेयर. रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 29 शतक भी लगाए हैं. लेकिन बीते दो साल से रोहित शतक नहीं बना पाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ हुए तीसरे वनडे मुकाबले में भी रोहित ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए.

साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ आखिरी वनडे सेंचुरी लगाने वाले रोहित ने वाइट बॉल क्रिकेट की क़रीबन 50 पारियां बिना शतक के निकाल दी हैं. और इस रिकॉर्ड से पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर काफी नाराज़ हैं. गौतम का कहना है कि अब रोहित के साथ भी विराट जैसा होना चाहिए. स्टार स्पोर्ट्स के शो में गौतम ने कहा,

‘मुझे लगता है कि हमको रोहित से उसी स्पेस में बात करनी चाहिए, जैसे हमने विराट से की थी, जब साढ़े तीन तक साल विराट ने शतक नहीं लगाया था. तो हमको उतना ही कठोर रोहित शर्मा के साथ भी होना चाहिए क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 पारियां काफी ज्यादा होती हैं.’

रोहित की फॉर्म पर आगे बात करते हुए गौतम बोले,

‘ऐसा नहीं है कि आप एक या दो सीरीज़ में शतक नहीं बना पाए. और यही वो चीज़ है, जो बीते वर्ल्ड कप से रोहित के गेम से गायब है. वो ऐसे बड़े शतक बनाते थे, इस समय वो अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे हैं, वो गेंद को अच्छे तरीके से हिट कर रहे हैं. लेकिन उनको अपनी पारियों को शतक में तब्दील करना पड़ेगा.

एक चीज़ जो रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए खास रही है. वो ये है कि विराट ने अपनी फॉर्म वापस पा ली है. रोहित शर्मा को कम से कम वर्ल्ड कप से पहले तो फॉर्म हासिल करनी ही है. क्योंकि ये वो दो खिलाड़ी होंगे जो इंडिया के लिए सबसे इम्पोर्टेंट होंगे, अगर इंडिया को वर्ल्ड कप जीतना है तो.’

बताते चलें, सिर्फ वनडे क्रिकेट में रोहित 14 पारियों से शतक नहीं लगा पाए है. बीते दो साल में रोहित ने इस फॉर्मेट की अपनी सबसे बड़ी पारी श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेली. जिसमें उन्होंने 83 रन बनाए. तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित कुल 42 रन बना पाए थे.

वीडियो: क्या आप विराट कोहली के शतकों से जुड़ी इस दिलचस्प बात को जानते हैं?

Advertisement

Advertisement

()