रोहित शर्मा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? हिटमैन ने इशारों-इशारों में दे दिया जवाब
Rohit Sharma इस समय केवल वनडे फॉर्मेट ही सक्रिय है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने तीन मैच में 48.67 के औसत से 146 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए.
.webp?width=210)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वनडे करियर को लेकर सवाल उठ रहे हैं. क्या रोहित शर्मा 38 साल की उम्र में 2027 वनडे वर्ल्ड कप (2027 ODI World Cup) खेलेंगे? क्या वह उससे पहले ही संन्यास ले लेंगे? रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि वह फिलहाल जहां हैं वहीं बने रहना चाहते हैं. यानी वह संन्यास के मूड में नहीं है.
रोहित नहीं लेना चाहते ब्रेकरोहित शर्मा एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने करियर पर बात की. उन्होंने कहा,
इसी दौरान उन्होंने कहा कि वह अपने सफर को जारी रखना चाहते हैं और फैंस इसी को रोहित शर्मा के करियर का अपडेट मान रहे हैं. उन्होंने कहा,
2023 के बाद संन्यास लेना चाहते थे रोहितरोहित शर्मा ने इस कार्यक्रम में 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद वह संन्यास लेना चाहते थे. रोहित उस हार के बाद बहुत भावुक नजर आए थे. रोहित ने उस समय को याद करते हुए कहा,
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की पाकिस्तानी बॉलर से लड़ाई हो गई, गुस्से में 14 साल के बैटर ने जूता दिखा दिया!
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,
रोहित शर्मा इस समय केवल वनडे फॉर्मेट में ही सक्रिय हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुए वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने तीन मैच में 48.67 के औसत से 146 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए. रोहित अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे.
वीडियो: वर्ल्ड चैंपियन महिला ब्लाइंड क्रिकेटर्स से बातचीत में पीएम मोदी ने बताया पॉलिटिक्स का ऑलराउंडर कौन है

.webp?width=60)

