बुधवार 19 जनवरी से साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ वाइट बॉल क्रिकेट सीरीज़ का आगाज़ होरहा है. पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से भारतीय टीम के वनडे और T20 कप्तानरोहित शर्मा इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं. अब रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर एकपॉज़िटिव अपडेट आया है. रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी से तेज़ी से उबर रहेहैं और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ फरवरी के महीने में होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज़ केलिए वापसी कर सकते हैं. रोहित शर्मा को पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ केलिए उप-कप्तान बनाया गया था. लेकिन नेट सेशन के दौरान लेफ्ट हैमस्ट्रिंग मेंपरेशानी की वजह से उनका नाम वापस ले लिया गया. इसके बाद रोहित शर्मा ने साउथअफ्रीका में वनडे सीरीज़ के लिए भी वापसी करने की कोशिश की. लेकिन उन्हें फिटनेससर्टिफिकेट नहीं मिला और वो साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर ही रहे. इसके बाद से रोहितशर्मा बैंगलोर स्थित NCA में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. उनकी फिटनेस पर BCCIके एक सूत्र ने PTI को बताया है कि रोहित बेहतरीन तरीके से वापसी कर रहे हैं.उन्होंने कहा, 'नेशनल क्रिकेट अकैडमी में रोहित का रिहैबिलिटेशन काफी अच्छा चल रहाहै. उनके वेस्टइंडीज़ सीरीज़ के लिए ठीक होने की उम्मीद है. अहमदाबाद में छह फरवरीसे पहला वनडे खेले जाने में अभी तीन हफ्ते बाकी हैं.'ROHIT Sharma likely to be available for T20 and ODi against west indies (Source-PTI )— Avinash Tiwari (@Avinash85904612) January 17, 2022 बता दें कि साउथ अफ्रीकासीरीज़ के बाद भारतीय टीम घर आते ही वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ खेलेगी.वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ सीरीज़ का आगाज़ छह फरवरी से होना है. छह से 12 फरवरी के बीचभारतीय टीम तीन मैच की वनडे सीरीज़ खेलेगी. इसके बाद 15 से 20 फरवरी के बीच दोनोंटीम के बीच T20 सीरीज़ होनी है. विराट कोहली के T20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बादरोहित शर्मा को इस टीम का कप्तान बनाया गया था. लेकिन अपनी फिटनेस की वजह से रोहितशर्मा भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका नहीं जा सके. हैमस्ट्रिंग के चलते पहले भीरोहित को बाहर होना पड़ा है. साल 2020-21 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दोटेस्ट मैच के साथ-साथ वाइट बॉल सीरीज़ को भी मिस करना पड़ा था. जिसके बाद दो हफ्तेक्वारंटीन होने के बाद उन्होंने वापसी की. टीम इंडिया के फै़न्स चाहेंगे कि रोहितशर्मा जल्द से जल्द फिट होकर लौटें. हालांकि रोहित को वापसी से पहले 'फिट टू प्ले'का सर्टिफिकेट हासिल करना होगा. BCCI के नियमों के हिसाब से हर खिलाड़ी को सीरीज़में चुने जाने से पहले NCA में फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए जाना होता है. जिसके बादउस खिलाड़ी के उपलब्ध होने की बात चयन समिति को बतानी होती है. रोहित शर्मा कीशॉर्टर फॉर्मेट के लिए वापसी भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि जितना जल्दीवो भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे. भारतीय टीम उतनी बेहतरी से आने वाली सीरीज़ औरटूर्नामेंट्स के लिए रणनीति तैयार कर पाएगी.