टेस्ट कप्तानी पर आ गया रोहित शर्मा का वो बयान जिसका सभी को इंतज़ार था!
रोहित ने क्यों कहा, हम हार भी सकते है.
Advertisement

इंडियन टेस्ट टीम ( फोटो क्रेडिट : PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा? कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि ऋषभ पंत को टेस्ट की कप्तानी सौंप देनी चाहिए. तो कई दिग्गज रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तान बनते देखना चाहते हैं. वैसे रोहित शर्मा इस समय टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं. ऐसे में विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित ऑटोमेटिक चॉइस बन जाते हैं. फिलहाल, BCCI ने टेस्ट कैप्टेंसी पर कोई फैसला नहीं लिया है.
बता दें कि छह फरवरी से भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच वनडे सीरीज शुरू हो रही है. वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान जब रोहित शर्मा से टेस्ट कैप्टेंसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,
'उसके लिए अभी टाइम है. मेरा फोकस लिमिटेड ओवर क्रिकेट पर है. वर्कलोड मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है. हम लोग आगे कुछ सीरीज़ हार भी सकते हैं क्योंकि हमें लगातार प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना है. लेकिन उसके लिए हम तैयार हैं. फिलहाल टेस्ट कैप्टेंसी को भूल जाइए. मुझे उसके बारे में कोई आइडिया नहीं है. जैसा कि मैंने कहा है कि अभी वेस्ट इंडीज़ के साथ सीरीज है, फिर श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे. और हमारा ध्यान आगामी सीरीज पर ही है.'
बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज़ हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने अचानक टेस्ट कप्तानी छोड़ दी. मार्च में टीम इंडिया को श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज़ खेलनी है. ऐसे में जल्द ही कप्तान का ऐलान किया जा सकता है. पिछले दिनों जब BCCI प्रेसिडेंट से टेस्ट कैप्टेंसी पर सवाल पूछा गया. तो उन्होंने कहा,Is Rohit Sharma ready to take over as India's Test captain as well? | #INDvWI #Cricket #RohitSharma https://t.co/EkH9qbN7C0
— India Today Sports (@ITGDsports) February 5, 2022
'बेशक लीडरशिप के लिए कुछ मापदंड तैयार कर रखे हैं. जो भी खिलाड़ी उन मापदंडों पर खरा उतरेगा. वही टीम इंडिया का अगला टेस्ट कप्तान होगा. मुझे यकीन है कि चयनकर्ताओं के दिमाग में नाम है. वे लोग मुझसे और जय शाह से कैप्टेंसी पर विचार करेंगे. बहुत जल्द ही अगले टेस्ट कप्तान का ऐलान हो जाएगा.'बताते चलें कि रोहित शर्मा को दिसंबर 2021 में टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया था. हालांकि चोट की वजह से रोहित साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं जा सके. फिलहाल रोहित फिट हैं. और आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई करते दिखेंगे.

