रोहित शर्मा. पहले लिमिटेड ओवर्स और अब टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के सॉलिडओपनर. आज पूरी दुनिया में उनकी तूती बोलती है. लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था. करियरकी शुरुआत में रोहित खूब ट्रोल हुए. साल 2007 में डेब्यू करने वाले रोहित कई सालबाद अपने प्रदर्शन से लोगों को लुभा पाए. अब के वक्त में रोहित दुनिया के बेस्टबल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का कहना है कि उनकी इससफलता का श्रेय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मिलना चाहिए. साल 2007 मेंडेब्यू करने वाले रोहित को धोनी ने ही साल 2013 में ओपनर बनाया था. ओपनिंग शुरूकरने के बाद उनका करियर पलट गया. आज रोहित वनडे क्रिकेट में तीन डबल सेंचुरी मारनेवाले इकलौते प्लेयर हैं. रोहित ने बीते बरस हुए वर्ल्ड कप में पांच सेंचुरी भी मारीथीं. गंभीर का मानना है कि रोहित इतना सब इसीलिए कर पाए, क्योंकि धोनी ने उन्हेंकाफी सपोर्ट किया.# धोनी का रोल'स्पोर्ट्स तक' से बात करते हुए गंभीर ने कहा, 'रोहित शर्मा आज जहां भी हैं, यहधोनी के चलते है. आप सेलेक्शन कमिटी और टीम मैनेजमेंट की बात कर सकते हैं, लेकिनअगर आपके पास अपने कप्तान का सपोर्ट नहीं है, तो यह सब बेकार है. सबकुछ कप्तान केहाथ में होता है. MS ने एक दौर में रोहित शर्मा को जिस तरह सपोर्ट किया, मुझे नहींलगता है कि किसी भी प्लेयर को वैसा सपोर्ट मिला होगा.' साल 2011 के वर्ल्ड कप विनरगौतम ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा इस बात के अच्छे उदाहरण हैं कि अगर सीनियर्स मददकरें, तो एक प्लेयर का भाग्य कैसे बदल सकता है.https://www.youtube.com/watch?v=0j_QsS1Eolw गंभीर ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आजकी जेनरेशन के युवा क्रिकेटर, फिर चाहे वह शुभमन गिल हों या संजू सैमसन, उन्हें भीवैसा ही सपोर्ट मिले. अब जबकि रोहित सीनियर हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि वह युवाओंको सपोर्ट करेंगे. रोहित इस बात के पक्के उदाहरण हैं कि कैसे अच्छे सपोर्ट से एकप्लेयर गज़ब का क्रिकेटर बन सकता है. धोनी की एक बात बहुत अच्छी थी कि वह हमेशारोहित को बातचीत में शामिल रखते थे, भले ही वह टीम में रहें या ना रहें, वह हमेशासे ग्रुप का हिस्सा थे. धोनी ने रोहित को कभी साइडलाइन नहीं होने दिया. मैं उम्मीदकरता हूं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा युवाओं को ठीक उसी तरह से आगे बढ़ाएंगेजैसे MS धोनी ने उनको बढ़ाया.' धोनी और गंभीर की अदावत पर काफी बातें हुई हैं.गंभीर ने कई बार खुलकर धोनी को लताड़ा है. ऐसे में उनके द्वारा धोनी की तारीफ करनाफैंस के लिए खुशी के साथ आश्चर्य की बात भी हो सकती है. लेकिन एक बात तय है- गंभीरने बातें तो सही कही हैं.--------------------------------------------------------------------------------ICC ने फैंस से पूछा- पीछे का कौन-सा मैच बदलना चाहोगे, फैंस ने दबे ज़ख़्म कुरेददिए!