The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit Sharma and Ajit Agarkar discussion BCCI family rules Video viral

'ये फैमिली का जो है, उसपर बात करनी होगी...' रोहित की ये बातें सबने सुन लीं, वीडियो वायरल

Rohit Sharma का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में कथित तौर पर रोहित शर्मा BCCI के Family Rules पर बात करते नजर आ रहे हैं. आखिर ये पूरा मामला है क्या?

Advertisement
Rohit Sharma and Ajit Agarkar discussion BCCI family rules Video viral
कहा जा रहा है कि वीडियो में रोहित फैमिली रूल्स पर बात कर रहे हैं. (तस्वीर-X)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
18 जनवरी 2025 (Updated: 18 जनवरी 2025, 10:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. शनिवार, 18 जनवरी को BCCI के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका एलान किया. इसी दौरान का रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कथित तौर पर रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के फैमिली रूल्स पर बात करते नजर आ रहे हैं. जब रोहित ये बातें अजीत अगरकर से कर रहे हैं, तो वो ये भूल गए कि उनके सामने रखा माइक ऑन है, और उनकी कही बातें सभी को सुनाई पड़ रही हैं.

वायरल वीडियो में रोहित शर्मा अजीत अगरकर से कह रहे हैं,

"अभी इसके बाद मेरे को एक-डेढ़ घंटा बैठना पड़ेगा. वापस अभी इसके बाद सेक्रेटरी के साथ डिस्कस करने के लिए बैठना पड़ेगा. ये सब चीज फैमिली-वैमिली का ये जो है. अब सब मेरे को बोल रहे हैं."

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. रोहन नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "रोहित शर्मा और प्रेस कॉन्फ्रेंस एक-दूसरे के लिए ही बने हैं!"

कुलजोत नाम के X यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "रोहित शर्मा BCCI की पॉलिसी पर... प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद फैमिली रूल्स पर बात करनी पड़ेगी, सारे खिलाड़ी मुझे फोन कर रहे हैं. उन्हें पता ही नहीं था कि माइक ऑन है!"

रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस बातचीत ने क्रिकेट फैन्स में अटकलों को जन्म दे दिया है. लोगों का मानना है कि दोनों किसी 'फैमिली रूल्स' पर चर्चा कर रहे थे. हालांकि दी लल्लनटॉप इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि रोहित शर्मा BCCI के 'फैमिली रूल्स' पर बात कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें:- इंडियन कॉर्पोरेट टीम के दोस्तों, शुक्र मनाओ BCCI बस बुरी आदतें सुधारना चाहती है!

क्या हैं BCCI के नए फैमिली रूल्स?

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) में मिली करारी हार के बाद BCCI ने कुछ नियम जारी किए थे. बोर्ड ने बताया था कि हर खिलाड़ी को टीम के साथ ही यात्रा करनी होगी. वह अपने परिवार के साथ यात्रा नहीं कर सकेंगे. अगर उन्हें परिवार के साथ या अलग से यात्रा करनी है, तो इसके लिए हेड कोच और चेयरमैन ऑफ सेलेक्शन कमेटी से अनुमति लेनी होगी. इस नियम का उल्लंघन होने पर सख्त सजा का प्रावधान किया गया है. ऐसे ही कुछ और नियम भी बनाए गए हैं.

वीडियो: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हुआ टीम का एलान, किसे मिली जगह?

Advertisement

Advertisement

()