दिग्गज टेनिस प्लेयर रॉजर फेडरर ने की संन्यास की घोषणा
फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं.

रॉजर फेडरर. टेनिस के इतिहास के सबसे महान प्लेयर्स में से एक. फेडरर जब कोर्ट पर उतरते थे, तब उन्हें 'रोल्स रॉयस', 'टाइमलेस' और 'पोएट्री इन मोशन' कहा जाता था. यानी उनके गेम में वो सहजता थी, जो टेनिस जैसे हाई इंटेनसिटी स्पोर्ट में कम ही देखने को मिलती है. फेडरर टेनिस खेलते थे, तब दुनिया रुक कर देखती थी. ये नज़ारा अब कुछ एक बार ही देखने को मिलेगा. क्योंकि फेडरर ने टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है.
रॉजर फेडरर ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा करते हुए अपने फ़ैन्स के नाम एक लंबा नोट लिखा. फेडरर ने बताया की अगले हफ्ते लंदन में होने वाला लेवर कप उनका आखिरी प्रोफेशनल दौरा होगा. रॉजर ने लिखा -
फेडरर ने अब तक 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं. टेनिस के इतिहास में वो तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले प्लेयर हैं. फेडरर के नाम आठ विम्बलडन टाइटल्स हैं. विम्बलडन को सारे ग्रैंड स्लैम में से बेस्ट माना जाता है. उनसे आगे सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के राफेल नडाल हैं. नडाल ने 22 और जोकोविच ने 21 ग्रैंड स्लैम टाइटल्स जीते हैं. ये दोनों प्लेयर्स फिलहाल खेल रहे हैं.
फेडरर ने 2021 विम्बलडन के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है. उसके बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी भी करवाई थी. ये फेडरर की तीसरी घुटने की सर्जरी थी. फेडरर पिछले कुछ सालों से अपने घुटने से परेशान रहे हैं. इस बारे में फेडरर ने लिखा -
फेडरर ने टूर पर बिताए 24 साल को एक शानदार अनुभव कहा. फेडरर ने लिखा -
फेडरर की मुलाकात 2000 ओलंपिक्स के दौरान मिर्का वावरिनेक से हुई थी. उसके बाद इन दोनों ने शादी कर ली और अब उनके चार बच्चे हैं. रोज़र फेडरर के कमाल के करियर को खेल जगत हमेशा याद रखेगा.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान मैच के बाद कुर्सियां चल गईं

.webp?width=60)

