The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Robin uthappa on EPFO Scam an arrest warrant was issued against him

रॉबिन उथप्पा ने EPFO स्कैम और अरेस्ट वारंट को लेकर क्या बताया?

Robin Uthappa पर दिसंबर 2024 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के साथ धोखाधड़ी के आरोप लगे थे. जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर की तरफ से सफाई दी गई है.

Advertisement
Robin Uthappa, EPFO, Uthappa scam
उथप्पा पर EPFO के साथ धोखाधड़ी के आरोप लगे थे (फोटो: The Lallantop)
pic
रविराज भारद्वाज
10 जनवरी 2025 (Published: 02:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) पर पिछले महीने यानी दिसंबर 2024 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के साथ धोखाधड़ी के आरोप लगे थे. इस दौरान उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट (Robin Uthappa Arrest Warrant) जारी हुआ था. उथप्पा पर आरोप था कि एक निजी फर्म को मैनेज करते हुए उन्होंने कर्मचारियों के पेंशन फंड के साथ धोखाधड़ी की. इसको लेकर रॉबिन उथप्पा ने सफाई दी है.

दी लल्लनटॉप के शो 'गेस्ट इन द न्यूजरूम' (GITN) में आए रॉबिन उथप्पा से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,

एक इनवेस्टमेंट के तौर पर मेरे पास ऑफर आया था, जिसमें मैंने लोन के तौर पर पैसे दिए थे. सेंचुरीज और स्ट्रॉबेरी लेंस नाम की दो कंपनी थी, जिनको मैंने पैसे लोन दिए थे. उन्होंने मुझे कंपनी का एक नॉन वर्किंग डायरेक्टर बना दिया. मेरा इरादा सिर्फ इस कंपनी में निवेश का था. वो कंपनी नीचे जाती रही और बाद में मुझे पता चला कि इसे सही से चलाया नहीं गया था. मुझे ये भी पता चला कि कंपनी ने कर्मचारियों के PF के पैसे होल्ड कर रखे थे.

ये भी पढ़ें: "उनकी वजह से युवराज सिंह को...", रॉबिन उथप्पा का दावा विराट कोहली के फैन्स को भड़का देगा

उथप्पा ने आगे कहा,

जब हमारे पास नोटिस आया था तो हमनें EPFO को पूरे प्रूफ के साथ जवाब दिया था. मेरा तो उस कंपनी से सीधे तौर पर कुछ लेना देना ही नहीं था. साल 2017 में मैंने भी उस कंपनी पर केस किया था. तब से वो केस चल रहा है. चूंकि उस कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर मेरा नाम था, इसलिए मुझे नोटिस आ गया. जबकि मेरा खुद का पैसा उन दो कंपनी में फंसा हुआ है. मुझे यकीन है कि न्याय मिलेगा.

इस दौरान उथप्पा से सवाल किया गया कि EPFO ने आपकी ये सब बातें क्यों नहीं मानी. जिसके जवाब में उन्होंने कहा,

मैंने EPFO को सारे प्रूफ दे दिए थे. मुझे लगा था कि मैटर खत्म हो गया है. लेकिन अचानक एक दिन मेरे खिलाफ अरेस्ट वारंट आ गया. मैं उस समय दुबई में था. 21 दिसंबर को पुलिस मेरे बेंगलुरु वाले घर पर गई थी. जबकि मुझे 22 दिसंबर को इसके बारे में जानकारी मिली. देखते ही देखते ये खबर वायरल हो गई. पता नहीं कैसे. कुछ लोगों ने और कुछ न्यूज चैनल ने बिना सच्चाई जाने इसे फ्रॉड और स्कैम बोल दिया. मुझे पूरी जिंदगी लग गई अपना नाम बनाने में. लेकिन लोगों ने बिना सच्चाई जाने हमें फ्रॉड बुला दिया. जो काफी बुरा लगता है.

बताते चलें को 31 दिसंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट की तरफ से रॉबिन उथप्पा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी. जबकि वारंट के अलावा उथप्पा के खिलाफ पीएफ मामले से जुड़ी सभी कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी गई है. 

वीडियो: रॉबिन उथप्पा पर 23 लाख की धोखाधड़ी के आरोप, अरेस्ट वारेंट जारी हुआ

Advertisement

Advertisement

()