The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • RJ Princy Parikh David Miller Viral Video Rape Threat, Body Shaming T20 World Cup

Princy Parikh ने डेविड मिलर के साथ रील बनाई, लोगों ने इतनी गंदी बातें लिखीं, डिलीट करनी पड़ी

भारत और साउथ अफ्रीका मैच के बाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर RJ Princy Parikh ने David Miller के साथ एक वीडियो शेयर किया था. अब पारिख ने आरोप लगाया है कि उन्हें रेप की धमकियां मिल रही हैं और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
pic
24 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 24 फ़रवरी 2026, 11:20 PM IST)
RJ Princy Parikh David Miller Viral Video
RJ प्रिंसी पारिख ने डेविड मिलर के साथ वीडियो शेयर किया था. (फोटो: इंस्टाग्राम/@princyparriikh)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया. मैच के बाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर RJ प्रिंसी पारिख ने डेविड मिलर के साथ एक वीडियो शेयर किया. अब पारिख ने आरोप लगाया है कि रील वायरल होने के बाद उन्हें रेप की धमकियां मिल रही हैं और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से वो रील डिलीट कर दी है. पारिख ने कहा है कि इन धमकियों के लिए वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी.

क्या है मामला?

रविवार, 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में सुपर 8 का मुकाबला खेला गया. साउथ अफ्रीका के लिए मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन बनाए. उनकी टीम ने 20 ओवरों में 187/7 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. भारतीय टीम टारगेट से 76 रन पीछे रह गई. मैच के बाद, प्रिंसी पारिख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पारिख और डेविड मिलर एक साथ नजर आए. वीडियो का कैप्शन था-"डेविड मिलर! क्या खिलाड़ी है!" 

वीडियो में पारिख मिलर को घेरे हुए नजर आ रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में एक वायरल म्यूजिक बज रहा है. कैप्शन में लिखा था, “मुझे लगा था कि हम दोस्त हैं, डेविड.” 

अब, पारिख ने आरोप लगाया है कि रील वायरल होने के बाद कई यूजर्स उन्हें अश्लील और अपमानजनक मैसेज भेज रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उन्हें ‘भयानक रेप की धमकियां’ मिल रही हैं और उनकी बॉडी को लेकर भद्दी टिप्पणियां की गई हैं. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से रील डिलीट कर दी है.

RJ Princy Parikh David Miller Viral Video
(फोटो: इंस्टाग्राम/@princyparriikh)

ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों की हार ने क्यों टीम इंडिया का खेल बिगाड़ दिया?

मैच में क्या हुआ था?

साउथ अफ्रीका ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. हालांकि, बुमराह और अर्शदीप ने उन्हें शुरुआती झटका दे दिया. महज 20 रन पर साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन, इसके बाद डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की 97 रनों की पार्टनरशि‍प ने टीम इंडिया से मैच को दूर करा दिया. मिलर ने इस दौरान 63 रनों की दमदार पारी खेली. इसके दम पर साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 187 रन बनाए.

188 रनों के टारगेट को चेज करते हुए टीम इंडिया की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारतीय टीम ने महज 26 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. इसके बाद प्रोटियाज की तरह वे कोई लंबी पार्टनरश‍िप नहीं कर सके. 51 के स्कोर तक टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवा दिए थे. श‍िवम दुबे और हार्दिक ने इसके बाद कुछ रन जोड़े. लेकिन, केशव महाराज ने 15वें ओवर में तीन विकेट चटकाकर मैच में भारतीय टीम को बहुत पीछे छोड़ दिया. 18.5 ओवर में ही पूरी टीम 111 रन के स्कोर पर सिमट गई. 

वीडियो: कर्नल सोफिया पर गंदी टिप्पणी करने वाले नेताओं पर भड़के CM योगी के मंत्री असीम अरुण, क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()