The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rishabh Pant undergoes surgery in Mumbai, responding well to treatment

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सर्जरी हो गई, कब तक होगी वापसी?

सर्जरी में क्या हुआ.

Advertisement
pic
7 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 7 जनवरी 2023, 09:07 PM IST)
Rishabh Pant. File Photo
ऋषभ पंत. फोटो: File Photo
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्टिपल में सर्जरी हो गई है. ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को एक भयानक एक्सीडेंट हुआ था. जिसके बाद शुक्रवार को पंत के दाएं घुटने के लिगामेंट की सफल सर्जरी की गई. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अंधेरी वेस्ट में कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी हॉस्पिटल में पंत का ऑपरेशन किया गया. जहां पर डॉ दिनशॉ परदीवाला के जरिए उनका ऑपरेशन हुआ. दिनशॉ इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स का ऑपरेशन कर चुके हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ शुरुआती स्वास्थ्य चेक अप के बाद शुक्रवार को पंत की सर्जरी की गई. पंत को लेकर कहा जा रहा है कि चोट से उबरने में उन्हें कुछ महीनों का समय लगेगा. PTI के हवाले से आई खबर में BCCI के एकसूत्र ने बताया है कि

'ऋषभ पंत के घुटने की ‘लिगामेंट’ की सर्जरी शुक्रवार को हुई. यह सर्जरी सफल रही है. इस वक्त पंत चिकित्सकों की निगरानी में हैं.’

आपको बता दें एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. जहां से एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें मुंबई लाया गया. यहां लाकर पंत की सर्जरी की गई है.

30 दिसंबर को  हुई कार दुर्घटना में ऋषभ पंत बाल बाल बचे थे. दिल्ली से रुड़की जाते समय उनकी कार एनएच 58 पर डिवाइडर से टकरा गई थी. जिसके बाद उन्हें वहां से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया.

इस हादसे के बाद से BCCI, DDCA और उत्तराखंड सरकार ने पंत की स्थिति पर लगातार नज़र बनाए रखी. DDCA और उत्तराखंड सरकार के अधिकारी तो ऋषभ पंत से मिलने के लिए देहरादून के अस्पताल में भी पहुंचे थे.

इस घटना से ठीक पहले पंत को श्रीलंका के खिलाफ चुनी गई वनडे और T20 टीम से बाहर रखा गया था. अब ऋषभ पंत के पूरी तरह फिट होने के बाद ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा. भारतीय टीम को फरवरी मार्च में ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है. जिसमें ऋषभ पंत बेहद अहम रहने वाले हैं. इस सीरीज़ के बाद पंत को IPL में भी खेलना है. ऐसे में देखना होगा वो कितनी जल्दी मैदान पर वापसी कर पाते हैं. 
 

PCB चीफ नज़म सेठी ने आरोप लगाए, मेल चेक नहीं किया!

Advertisement

Advertisement

()