The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rishabh pant trolled by axar patel and Mohammed Siraj T20 World Cup 2024 medal

पंत ने मेडल के साथ इंस्टा पर फोटो डाली, असली मजे तो सिराज-अक्षर ले गए!

T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने के बाद प्लेयर्स काफी मौज मस्ती के मूड में हैं. Rishabh Pant के पोस्ट पर Axar Patel और Mohammed Siraj के कमेंट्स वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
pic
3 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 02:26 PM IST)
T20 World Cup, Axar Patel, Mohammed Siraj
पंत की फोटो पर अक्षर-सिराज का मजेदार कमेंट (फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) जीतने के बाद इंडियन टीम बारबाडोस में आए तूफान की वजह से फंस गई है. ऐसे में प्लेयर्स सोशल मीडिया पर लगातार फोटोज़ और वीडियोज़ पोस्ट कर रहे हैं. वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ये प्लेयर्स काफी मौज मस्ती के मूड में हैं. प्लेयर्स एक दूसरे के सोशल मीडिया हैंडल्स पर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं. उनके कॉमेंट्स काफी वायरल होते हैं. अब इंडियन टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जिसपर अक्षर पटेल (Axar Patel) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के कॉमेंट्स वायरल हो रहे हैं.

दरअसल, पंत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो मेडल पहने हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, 

“इस मेडल को पाने का एहसास काफी अलग है.”

पंत ने जैसे ही ये फोटो पोस्ट की तुरंत ही इंडियन टीम के बाकी साथी कॉमेंट बॉक्स में एक्टिव हो गए. अक्षर पटेल (Axar Patel) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने उनकी तस्वीर पर मज़ेदार कॉमेंट किया. अक्षर ने लिखा,

 “भाई सेम मेरे पास भी है.”

अक्षर के इस कमेंट पर मोहम्मद सिराज ने भी रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा,

“अक्षर भाई मेरे पास भी है सेम.”

दोनों प्लेयर्स के इन कॉमेंट्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

यशस्वी को सूर्या ने किया था ट्रोल

इससे पहले यशस्वी जायसवाल के एक पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव का कॉमेंट भी वायरल हुआ था. यशस्वी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी. जिसमें वो वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाए हुए हैं और काफी खुश नजर आ रहे. इस तस्वीर में कुलदीप यादव भी थे. फोटो पोस्ट कर यशस्वी जायसवाल ने कैप्शन लिखा, 

“इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता.”

उनके पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने तुरंत ही मजेदार कॉमेंट किया. उन्होंने यशस्वी के मजे लेते हुए जवाब दिया,

“मत कर... सो जा.”

सूर्या का ये कॉमेंट सोशल मीडिया पर देखते-देखते ही वायरल हो गया था.  उनके इस कॉमेंट पर तुरंत ही लाखों लाइक्स आ गए थे.

वीडियो: IPL में रनों की बारिश के बीच सिराज समेत तमाम बोलर्स का ये दर्द कोई सुन भी रहा है?

Advertisement

Advertisement

()