ऋषभ पंत IPL 2023 खेलेंगे या नहीं, पक्का हो गया!
पंत को रिकवर करने में कितना वक्त लगेगा?

ऋषभ पंत क्रिकेट से लंबे समय के लिए दूर हो सकते हैं. उनकी चोट कितनी गंभीर है. और उन्हें रिकवर करने में कितना वक्त लगेगा, ये अभी तक क्लियर नही है. हालांकि इस बात में कोई संदेह नही है कि पंत इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज़ में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
क्रिकबज़ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन ऋषभ IPL 2023 में हिस्सा नही लेंगे. क्रिकबज़ के मुताबिक पंत की चोटें कितनी गहरी है और उनकी रिकवरी में कितना टाइम लगेगा, ये तब तक साफ़ नहीं हो पाएगा, जब तक उनके दाहिने घुटने में लगी लिगामेंट की चोट की ट्रीटमेंट शुरू ना हो जाए. BCCI की मेडिकल टीम लगातार पंत के ट्रीटमेंट पर नज़र रख रही है.
BCCI पंत को मुंबई भी ला सकती है, हालांकि अभी इसमें वक्त लगेगा. पंत फिलहाल देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं, और उनका इलाज चल रहा है. पंत की बाकी चोटों के ठीक होने का इंतज़ार किया जाएगा. इसके बाद ही उनके लिगामेंट का ट्रीटमेंट शुरू होगा. BCCI ने लिगामेंट टियर को ट्रीट करना का ज़िम्मा खुद लिया है.
# BCCI official Statement30 दिसंबर की सुबह पंत के एक्सिडेंट के बाद BCCI का आधिकारिक बयान आया था. इस बयान में BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने पंत की चोटों का ब्योरा दिया था. उन्होंने ये भी बताया था कि BCCI पंत को कैसे सपोर्ट कर रही है. शाह ने कहा था,
# Rishabh Pant Accident'इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पास रुड़की में एक्सीडेंट हो गया. उन्हें सक्षम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था, जहां उनकी इम्पैक्ट इंजरी का ट्रीटमेंट किया गया.
ऋषभ को माथे पर दो जगह कट लगे हैं, दाहिने घुटने में लिगामेंट टियर हुआ है और उनकी दाहिनी कोहनी, एड़ी, पैर की उंगली और पीठ में भी चोट आई है. ऋषभ की हालत स्टेबल है और उन्हें अब देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है. यहां उनके MRI स्कैन किए जाएंगे और इससे ये पता चलेगा कि उनकी चोट कितनी गहरी है और आगे का ट्रीटमेंट कैसा होगा.
BCCI लगातार पंत के परिवार से बातचीत कर रही है. और हमारे डॉक्टर्स की टीम लगातार पंत का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बातचीत कर रही है. BCCI इस बात का पूरा खयाल रखेगा कि पंत को सबसे अच्छी मेडिकल केयर मिले और उन्हें इस दौर से निकलने में पूरा सहयोग किया जाएगा.'
बता दें, पंत अपनी मर्सिडीज़ कार से दिल्ली से घर लौट रहे थे. रुड़की के पास मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के NH 58 पर उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ. शुक्रवार, 30 दिसंबर की सुबह लगभग पांच बजे हुए इस एक्सिडेंट के वक्त पंत खुद गाड़ी चला रहे थे. पंत के अलावा गाड़ी में कोई नहीं था.
इसके बाद कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनके अनुसार पंत खतरे से बाहर हैं. DDCA के जॉइंट सेक्रेटरी राजन मनचंदा की मानें, तो पंत बहुत जल्द मैदान पर वापस आ जाएंगे. राजन ने हाल ही में बयान दिया था,
'हम पंत को बचाने वाले बस ड्राइवर सुशील को सम्मानित करेंगे. अभी की रिपोर्ट के अनुसार चोट गंभीर नहीं है. हमें उम्मीद है कि वे दो महीने में ग्राउंड पर होंगे. BCCI पंत का बेस्ट इलाज करा रहा है.'
टेस्ट फॉर्मेट में पंत 2022 में इंडिया के सबसे अहम बल्लेबाज़ साबित हुए थे. 2023 में उनकी वापसी का पूरे देश को इंतज़ार है.
वीडियो: ऋषभ पंत की हालत को लेकर फैन्स परेशान, BCCI को कॉल कर क्या पूछ रहे?

