टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरेवनडे में कमाल कर दिया. ऋषभ पंत ने सिर्फ 71 गेंदों में 85 रन की पारी खेली. जिसमें10 चौके और दो छक्के भी शामिल है. विदेशी धरती पर ऋषभ पंत का ये पहला अर्धशतक है.साथ ही पिछली चार पारियों में ऋषभ का ये तीसरा अर्धशतक भी है. 24 साल के ऋषभ पंत नेअपनी 85 रन की पारी की बदौलत 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब ऋषभ पंत साउथअफ्रीका की धरती पर वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गएहैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड मौजूदा इंडिया हेड कोच राहुल द्रविड़ के नाम था. राहुल नेसाल 2001 में डरबन वनडे में 77 रन की पारी खेली थी. इस मामले में एमएस धोनी तीसरेनंबर पर हैं, जिन्होंने 2013 में जोहानसबर्ग में 65 रन की पारी खेली थी.Rishabh Pant (81*) now also has the highest ODI score+ by an Indianwicket-keeper on South African soil. Previously, Rahul Dravid had made 77 atDurban in 2001.#IndvSA #INDvsSA #SAvIND #SAvsIND + his 100* in the Cape TownTest is the only Test 100 by an Indian keeper in SAf.— Mohandas Menon (@mohanstatsman) January 21, 2022 गौर हो, अब पंत के नाम साउथअफ्रीकी में टेस्ट और वनडे में बतौर भारतीय विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी खेलने कारिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इससे पहले पंत ने केपटाउन टेस्ट में शतक ठोककर इतिहास रचाथा. वह साउथ अफ्रीका में टेस्ट शतक जड़ने वाले इकलौते भारतीय औरएशियाई विकेटकीपर बने थे. बता दें कि धवन और कोहली के आउट होने के बाद पंत चौथेनंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे. और उन्होंने कप्तान केएल राहुल के साथ मिलकरभारतीय पारी को शानदार तरीके से संभाला. सबसे पहले ऋषभ पंत ने 43 गेंदों में छहचौके और एक छक्के की मदद से अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया. बाद भी पंत ने अपनाअटैकिंग खेल जारी रखा. और कप्तान केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन कीसाझेदारी की. राहुल ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन की पारी खेली. राहुल केआउट होने के तुरंत बाद पंत भी चलते बने. उनके पास शतक बनाने का पूरा मौका था. लेकिनवह तबरेज शम्सी की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में कैच आउट हुए. बताते चलें किपार्ल के बोलैंड पार्क में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे खेला जा रहा है.और टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पंत और राहुल केपचासे के दम पर भारत ने छह विकेट खोकर 50 ओवर्स में 287 रन बनाए. और मेजबान टीम केसामने जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा. तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत 0-1 सेपीछे है.