किसी के ऊपर माता आ जाएं तो वो बनता है युवराज सिंह और क्रिस गेल. और किसी के ऊपरगेल, युवराज और माता तीनों आ जाएं तो वो बन जाता है ऋषभ पंत. ये मजाक लग रहा है.मगर ऋषभ ने हिमाचल की टीम के साथ 14 जनवरी को जो किया वो भी मजाक ही है. 32 गेंदोंपर सेंचुरी. 12 छक्के. 8 चउवे. अरे भाई इतना मारता है क्या कोई. एकदम गर्दा उड़ादिया. भूसा भर दिया. ऋषभ की ये सेंचुरी टी20 में मारी गई अबतक की दूसरी सबसे तेजसेंचुरी है. सबसे तेज सेंचुरी क्रिस गेल ने मारी थी. आईपीएल में..@RishabPant777(100 off 32 balls) slams fastest T20 century by an Indian in @paytm#ZonalT20#DELvHPpic.twitter.com/c5fr9spy4c— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 14, 2018टी20 में ये हैं 5 सबसे तेज सेंचुरी# 30 बॉल - क्रिस गेल वर्सेज पुणे वॉरियर्स, 2013 # 32 बॉल - ऋषभ पंत वर्सेज हिमाचलप्रदेश, 2018 # 34 बॉल - एंड्रू सायमंड्स वर्सेज मिडलसेक्स, 2011 # 35 बॉल - डेविडमिलर वर्सेज बांग्लादेश, 2017 # 35 बॉल - रोहित शर्मा वर्सेज श्रीलंका, 2017मौका था सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का. टी20 का मुकबला था. जगह दिल्ली. दिल्ली केसामने थी हिमाचल की टीम. पहले बैटिंग करने भी हिमाचल की टीम उतरी. 20 ओवर में बनाए143 रन. 144 का टार्गेट मिला दिल्ली को. मैदान पर आई दिल्ली की सलामी जोड़ी. गौतमगंभीर और ऋषभ पंत. फिर शुरू हुई कुटाई. ऋषभ पंत बल्ला चला नहीं रहे, उड़ा रहे थे औरइस तरह 144 का स्कोर दिल्ली ने महज 11.4 ओवरों में चेप दिया. वो भी बिना कोई विकेटखोए. ऋषभ ने 38 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली. गौतम गंभीर दूसरी तरफ देखते हीरह गए और उन्होंने 33 गेंदों में 30 रन बनाए. ऋषभ की कप्तानी में ही पिछले दिनोंदिल्ली की टीम रणजी के फाइनल में पहुंची थी, मगर फाइनल में हार गई थी. इसके बादउनसे कप्तानी छीन ली गई थी. लग रहा उसका गुस्सा ही यहां निकला है. और जोरदार निकलाहै.आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलते हैं ऋषभ.दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच में हिमाचल की तरफ से निखिल गंगता ने सबसेज्यादा 40 रन बनाए. ओपनर प्रशांत चोपड़ा ने भी 33 गेंदों में 30 रन की पारी खेली.इस मैच में दिल्ली के तेज गेंदाबाज प्रदीप सांगवान ने दो विकेट लिए. इसके अलावानवदीप सैनी, पवन नेगी, कुलवंत खेजरोलिया, ललित यादव और सुबोध भाटी के खाते मेंएक-एक विकेट आया.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-अगले 'तेंदुलकर' ने बनाए 94 और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटककर हरा दियाकोहली के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं?क्या आपको पार्थिव पटेल की कटी हुई उंगली के बारे में पता है?पाकिस्तान की टीम के 6 बैट्समैन 10 के अंदर आउट, बाकी सब 20 के अंदर!देखिए पाकिस्तान का नया वसीम अकरम, जिसका नाम है अफरीदीवो 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैंलल्लनटॉप वीडियो देखें-