बेंगलुरु की बारिश ने क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ दिया है. भारत और साउथ अफ्रीका केबीच खेली गई पांच मैच की T20 सीरीज़ का आखिरी T20 मैच बारिश से धुल गया. जिसकी वजहसे पांच मैच की सीरीज़ भारत और साउथ अफ्रीका को 2-2 की बराबरी से साझा करनी पड़ी.सीरीज़ का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.लेकिन बारिश की वजह से मैच में सिर्फ 3.3 ओवर का खेल ही हो सका. जिसके बाद मैच कोरद्द करने का फैसला लिया गया. सीरीज़ के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान ऋषभपंत ने क्या कुछ कहा, आइये आपको बताते हैं.ऋषभ पंत ने सीरीज़ खत्म होने के बाद कहा,'आखिरी मैच बारिश से धुलना थोड़ा निराश करने वाला है. लेकिन फिर भी इस सीरीज़ सेहमारे लिए बहुत सारे पॉज़ीटिव निकले. खासतौर पर जिस तरह से 2-0 से पिछड़ने के बादटीम ने अपना कैरेक्टर दिखाया. हम अलग-अलग तरीके से मैच जीतने की कोशिश कर रहे थे,हम नए तरीके से खेलने की कोशिश कर रहे थे.'ऋषभ पंत ने सीरीज़ के दौरान हुई गलतियों पर कहा कि'गलतियां होती हैं. लेकिन हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.'टॉस हारने के सवाल पर हंसते हुए पंत ने जवाब दिया और बोले,'मुझे लगता है ये पहली बार है जब मैंने एक साथ इतने सारे टॉस गंवाए. लेकिन वो मेरेकाबू में नहीं है. इसलिए मैं उसके बारे में बहुत ज़्यादा नहीं सोचता.'ऋषभ पंत ने इसके बाद कहा कि आगे उनकी कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ़ आखिरी टेस्ट मैच कोजीतने की है. पंत ने कहा,'टीम के दृष्टिकोण से हम इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं. जबकि खुदके नज़रिये से मैं अपनी टीम की जीत में अधिक से अधिक योगदान देना चाहता हूं.'साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज़ से ठीक पहले ऋषभ पंत को टीम इंडिया की कप्तानी दीगई थी. शुरुआती दो मुकाबलों में उनकी कप्तानी में टीम को हार भी मिली. लेकिन इसकेबाद पंत की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने दो मैच जीते और सीरीज़ को बराबर किया है.