The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rishabh Pant's straightforward response to threat from Dinesh Karthik

दिनेश कार्तिक के साथ खुद के कॉम्पटीशन पर क्या बोले ऋषभ पंत?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने दिनेश कार्तिक के साथ खुद को लेकर छिड़े सवाल का जवाब दिया है.

Advertisement
pic
15 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 15 अगस्त 2022, 08:39 PM IST)
Rishabh Pant. Photo: Twitter
ऋषभ पंत. फोटो: Twitter
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने दिनेश कार्तिक के साथ खुद को लेकर छिड़े सवाल का जवाब दिया है. ऋषभ पंत ने कहा है कि टीम का हर खिलाड़ी देश के लिए अपना 100 प्रतिशत देना चाहता है और टीम में अपने सेलेक्शन के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं सोचता.  

एशिया कप में टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को जगह मिलने वाले बयानों के बीच ऋषभ पंत ने ज़ी हिन्दुस्तान से बात करते हुए कहा,

'हम इन सब बातों के बारे में नहीं सोचते. हम सभी व्यक्तिगत रूप में सिर्फ टीम के लिए अपना 100% देना चाहते हैं. बाकी सब कोच और कप्तान पर निर्भर करता है कि टीम उससे कैसे फायदा उठाती है.'

दरअसल ऋषभ पंत का ये बयान तब आया है जब कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों ने ये कहा है कि ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को चुना जाए तो भारतीय T20 टीम ज़्यादा बैलेंस दिखेगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को प्लेइंग इलेवन में रखा जाता है तो फिर हम टीम में सिर्फ चार गेंदबाज़ों के साथ ही जा पाएंगे. ऐसे में एशिया कप और उसके बाद होने वाले T20 विश्वकप में भारतीय टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों ही स्टार्स जून के महीने से ही T20 में भारत की प्लेइंग इलेवन में एक साथ खेल रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ होम सीरीज़ में, उसके बाद वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ सीरीज़ में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. पंत टीम में बतौर विकेटकीपर खेल रहे हैं. वहीं दिनेश कार्तिक फिनिशर के रोल में टीम में नज़र आ रहे हैं.

अब दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों ही खिलाड़ियों को ज़िम्बाबवे के खिलाफ एशिया कप से पहले होने वाली सीरीज़ से आराम दिया गया है. लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी एशिया कप में टीम में नज़र आएंगे. एशिया कप 2022 का आगाज़ 27 अगस्त से होना है. जबकि भारतीय टीम 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ़ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेगी. अब ये देखना होगा कि भारतीय टीम T20 विश्वकप से पहले इस चीज़ का सोल्यूशन कैसे खोज पाएगी. 

ट्रेंट बोल्ड ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड को दिया बड़ा झटका!

Advertisement

Advertisement

()