ऋषभ पंत. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज. साउथ अफ्रीका दौरे पर ऋषभ पंत (RishabhPant) का बल्ला पहले दो टेस्ट मैच में नहीं चला. सेंचुरियन और जोहानसबर्ग टेस्ट मेंफ्लॉप रहे. इसके बाद लोग उन्हें टीम से निकालने की बात करने लगे. कहने लगे किऋद्धिमान साहा अब भी टीम इंडिया के बेस्ट विकेटकीपर हैं. जोहानसबर्ग में पंत केखराब शॉट की भी खूब आलोचना भी हुई. लेकिन कप्तान कोहली ने अपने सबसे बेस्टविकेटकीपर बल्लेबाज का साथ दिया और भरोसा जताया. अब नतीजा सबसे सामने है.FIFTY!A gritty and well made half-century for @RishabhPant17 👏👏 This is his 8th inTest cricket.#SAvIND pic.twitter.com/qFIqK2Ntgt — BCCI (@BCCI) January 13, 2022केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगा दिया. लेकिन इस शतक सेपहले ही उन्होंने रिकॉर्ड मेंटेन करने वालों का काम बढ़ा दिया था. पंत ने सिर्फ 58गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से अपना पचासा पूरा किया. टेस्ट में ऋषभपंत का ये आठवां पचासा था. इतना ही नहीं पंत ने इस पचासे के साथ एक ऐसा रिकॉर्ड बनादिया, जो अब तक किसी भारतीय या एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने नहीं बनाया है. दरअसल24 साल के ऋषभ पंत का SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया)देशों में ये छठा फिफ्टी प्लस स्कोर है. 25 की उम्र से पहले किसी भी एशियाईविकेटकीपर बल्लेबाज ने ऋषभ जितने फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं किया है. दूसरे नंबर परश्रीलंका के दिनेश चांदीमल हैं. जिन्होंने 25 की उम्र से पहले SENA देशों में तीनफिफ्टी प्लस स्कोर किए थे. जबकि पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर वसीम बारी ने दोमर्तबा फिफ्टी प्लस स्कोर किया था.Most 50+ scores by an Asian WK in SENA before Age 256: Rishabh Pant* 3: Dinesh Chandimal 2: Wasim Bari#RishabhPant #SAvIND — ComeOnCricket 🏏🇮🇳 (@ComeOnCricket) January 13, 2022 वहीं भारत के सबसे सफल विकेटकीपरएमएस धोनी 25 की उम्र तक SENA देशों में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. 25 की दहलीजपार करने के बाद धोनी 2006 के अंत में पहली बार साउथ अफ्रीका दौरे पर गए थे. जहांडरबन में उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट में 47 रन की पारी खेली थी. 2007 के इंग्लैंडदौरे पर धोनी ने पहली बार किसी SENA देश में फिफ्टी प्लस स्कोर किया. धोनी नेइंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर 92 रन की पारी खेली थी. बता दें कि केपटाउनटेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने कप्तान कोहली के साथ पांचवें विकेट के लिए 94रन की साझेदारी की. मैच के लिहाज से भारत को एक बड़ी साझेदारी की आवश्यकता थी. औरपंत ने अपने कप्तान का बखूबी साथ निभाया. कोहली ने 143 गेंदों का सामना करते हुए 29रन की पारी खेली. उन्हें लुंगी एनगीडी ने आउट किया.