सैयद मुश्ताक टी 20 टूर्नामेंट में लगातार जीत रही दिल्ली की टीम से अगर पूछा जाएकि तुम्हारे पास क्या है? तो उसका एक ही जवाब होगा...मेरे पास ऋषभ पंत है. और येजवाब एकदम खरा होगा. भइया अगला आदमी गदर फॉर्म में है. कुछ दिन पहले ही टी20 में अबतक का दूसरा सबसे तेज शतक मारा था. और उसके बाद से दो और हाफ सेंचुरी मार चुका है.कुल मिलाकर पिछले चार टी20 मैचों में लगातार चार 50+ स्कोर. पहले जम्मू कश्मीर केखिलाफ 51. फिर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 116, फिर सर्विसेज के खिलाफ 64 और अब तमिलनाडु की गणित बिगाड़ दी है. 58 रन बनाए हैं. वो भी 33 बॉलों पर. 35 मैचों में 1000रनों का आंकड़ा भी इस मैच में ऋषभ ने पार कर लिया है.मैच कोलकाता में था. दिल्ली ने टॉस जीता और गेंदबाजी ली. तमिलनाडु पहले बैटिंग करनेउतरा. कुल जमा 20 ओवर में बनाए 145 रन. कप्तान विजय शंकर ने 57 रनों की पारी खेली.दिल्ली की तरफ से खेजरोलिया ने 26 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.तमिल नाडु का स्कोरकार्ड.147 रन का टार्गेट मिला दिल्ली को. मगर ऋषभ पंत तो ऋषभ पंत हैं. उन्हें छोटेटार्गेट से क्या मतलब. आते ही उड़ाना शुरू कर दिया. साथ में आए थे गौतम गंभीर. हरबार की तरह वो एक बार फिर स्ट्राइक रोटेट करते रहे. ऋषभ ने 7 चौकों और 3 छक्कों कीमदद से हाफ सेंचुरी जड़ दी. हालांकि इस बार वो पूरा मैच खत्म करके नहीं आ पाए. 57रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर कैच दे बैठे. गंभीर भी 21 गेंदों में 21 रनबनाकर आउट हो गए. फिर शौरी ने 28 और नीशीत राणा ने 34 रन की पारी खेलकर दिल्ली को 8विकेट से मैच जितवाया. दिल्ली ने ये टार्गेट 15.2 ओवर में ही चेज कर लिया.दिल्ली का स्कोरकार्ड.ऋषभ पंत का ये फॉर्म दिल्ली डेयरडेविल्स को बहुत पसंद आने वाला है. काहे से उसने 8करोड़ के रेट पर ऋषभ को रिटेन कर रखा है. इस बार ऋषभ की बोली नहीं लगेगी. वरनागारंटी थी कि ये आदमी इस बार सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 3में तो होता ही. खैर फिलहाल तो दिल्ली डेयरडेविल्स की बम बम है. और हाल में भीदिल्ली ही फायदा उठा रही है उनके फॉर्म का. पता नहीं इस फॉर्म का टीम इंडिया को कबफायदा मिलेगा. कुछ नहीं तो इंडिया की टी20 टीम में तो ऋषभ पंत की जगह बनती ही है.और अब तो 4 लगातार हाफ सेंचुरी से ये दावेदारी और तगड़ी हो गई है. देखते हैंसेलेक्टर्स की आंखें कब खुलती हैं. खैर अभी दिल्ली का अगला मैच 22 जनवरी को बरोडासे है. देखने वाला होगा कि इसमें ऋषभ क्या कमाल करते हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत पर माता आ गईं थीं, मार-मार के भूसा भर दिया हैनाचो भइया! पाकिस्तान को हराकर भारत ने वर्ल्डकप जीत लिया हैअंडर19 वर्ल्ड कप में शुभम गिल का ये शॉट विराट कोहली के धांसू शॉट की याद दिला रहाहैनई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटका61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गईगुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?लल्लनटॉप वीडियो देखें-