केपटाउन टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 111 रन कीजरूरत है. और भारत को साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीत के लिए आठ विकेट कीदरकार है. तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. साउथ अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 101रन बना लिए हैं. कीगन पीटरसन 48 रन बनाकर खेल रहे हैं. साउथ अफ्रीका के दोनोंओपनर्स को भारतीय गेंदबाजों ने पैवेलियन भेज दिया. एडन मार्करम 16 रन बनाकर आउटहुए. जबकि कप्तान डीन एल्गर ने 96 गेंदों में 30 रन बनाए. इससे पहले दिन का खेलभारत के 57/2 से शुरू हुआ. पुजारा तीसरे दिन की दूसरी गेंद पर ही चलते बने. उन्हेंमार्को येनसन ने कीगन पीटरसन के हाथों कैच आउट कराया. इसके तुरंत बाद रहाणे भी एकरन बनाकर चलते बने. लेकिन विराट कोहली और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला. पांचवें विकेटके लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 94 रन की साझेदारी हुई. कोहली 29 रन बनाकर आउट हुए.A big wicket at the stroke of Stumps on Day 3.Bumrah picks up the wicket of Dean Elgar as South Africa are 101/2. An allimportant Day 4 awaits. Scorecard - https://t.co/9V5z8QkLhM #SAvINDpic.twitter.com/XJQwKanywz — BCCI (@BCCI) January 13, 2022 कोहली के आउट होते हीटीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. निचले क्रम का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकको पार नहीं कर सका. और गिरते विकेट्स के बीच ऋषभ पंत ने वो कर दिखाया, जो इससेपहले किसी भारतीय विकेटकीपर ने नहीं किया था. ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका की सरजमीं परटेस्ट शतक लगाया. पंत के शतक की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी में 198 रन बनाए.पहली पारी की बढ़त के आधार पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 212रन का लक्ष्य रखा. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 101 रन बना लिएहैं. तीसरे दिन के खेल में ऋषभ पंत छाए रहे. और दिन का खेल खत्म होते-होते साउथअफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने भी सुर्खियां बटोर ली. आइये जानते हैं ट्विटर परट्रेंड हुए चार सबसे बड़े हैशटैग के बारे में. #RishabhPant ऋषभ पंत ट्रेंडिंग मेंसबसे ऊपर रहे. और हो भी क्यों न? आखिर पंत ने ऐसा कारनामा किया जो अब तक किसीइंडियन विकेटकीपर ने नहीं किया था. ऋषभ पंत ने 133 गेंदों का सामना करते हुए छहचौके और चार छक्कों की मदद से टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया. वह साउथ अफ्रीकामें शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने. पंत के शतक पर एक ट्विटर यूजर नेलिखा, 'जब आप कामयाब और नाकामयाब होते हैं. इस पर समाज आपके साथ कैसा सलूक करता है.इसका परफेक्ट उदाहरण ऋषभ पंत हैं. वेल प्लेड.Rishabh Pant is a perfect example of how society treat you when you aren'tsuccessful and when you became successful. Well played!— Siddharth Dwivedi (@sidhrth_dwivedi) January 13, 2022 दरअसल, केपटाउन टेस्ट सेपहले पंत लगातार दो टेस्ट में फ्लॉप हुए थे. जोहानसबर्ग टेस्ट में एक खराब शॉट कोलेकर पंत की खूब आलोचना हुई थी. और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग भी उठने लगीथी. लेकिन तीसरे टेस्ट में शतक ठोक पंत ने आलोचना करने वालों के गाल पर जोरदारतमाचा मारा है. #Elgar ऋषभ पंत के बाद एल्गर ट्रेंडिंग में खूब रहे. दरअसल, साउथअफ्रीका की दूसरी पारी के 21वें ओवर की चौथी गेंद पर एल्गर के खिलाफ अश्विन नेजोरदार LBW की अपील की. मैदानी अंपायर ने आउट करार दिया. इसके बाद साउथ अफ्रीकीकप्तान ने रिव्यू लिया. जहां बॉल ट्रैकिंग में पता चला कि गेंद स्टंप के ऊपर जा रहीहै. मजबूरन मैदानी अंपायर को फैसला बदलना पड़ा.Virat Kohli being himself, accusing Third Umpire of injustice with the DeanElgar DRS controversy. #INDvsSAF #INDvsSA #CricketTwitter #viratkholi #Ashwin#DRS #Rahane pic.twitter.com/tKSgRYXeA8— Shubham J. Ghatul Patil (@ghatuls) January 13, 2022 इसके बाद कप्तान कोहली औरबाकी खिलाड़ी गुस्से से लाल हो गए. किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि गेंद स्टंप केऊपर से कैसे चली जाएगी. अंपायर के इस फैसले पर खूब विवाद हो रहा है. खुद कोहलीस्टंप के नजदीक जाकर थर्ड अंपायर को सुनाने लगे. #SENA ट्विटर ट्रेंड में SENA भीखूब चला. ऋषभ पंत ने केपटाउन टेस्ट में शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड कायम किया. वहऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में शतक जड़ने वाले इकलौते एशियाई टेस्टविकेटकीपर हैं. बस न्यूज़ीलैंड में शतक जड़ना बाकी रह गया है.114 at The Oval 159* at Sydney 100* at CapetownRishabh Pant ~ 1st Asian WK with 3 Test Centuries In SENA#INDvsSA — CricBeat(@Cric_beat) January 13, 2022 #PURANE PURANE का मतलब पुजारा और रहाणे. पिछले दोटेस्ट मैचों से PURANE खूब ट्रेंडिंग में रहा है. इसकी वजह है चेतेश्वर पुजारा औररहाणे का फ्लॉप होना. दोनों सीनियर बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया. दूसरीपारी में पुजारा ने नौ रन और रहाणे ने एक रन का योगदान दिया. इसके बाद लोगों कागुस्सा फूट पड़ा. एक यूजर ने लिखा, 'थैंक यू पुजारा और रहाणे. वक्त आ गया है कि मिडलऑर्डर में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को मौका मिले.'Thank you Rahane & Pujara.!It's time for Gill & Shreyas Iyer in the middleorder.!— Deep Point (@itzzz_spidey) January 13, 2022 बता दें कि ऋषभ पंत ने भले ही टेस्टशतक जड़कर व्यक्तिगत तौर पर कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किये. लेकिन सच्चाई ये भी हैकि तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने फिर निराश किया. साउथ अफ्रीका के सामने कम से कम250 रन का लक्ष्य रखना चाहिये था. जिस तरह आखिरी सेशन में मेजबान टीम ने बल्लेबाजीकी है. उससे तो यही लग रहा है कि चौथे दिन साउथ अफ्रीका को रन चेज करने में ज्यादापरेशानी नहीं होगी.