The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rinku Singh smashed 5 sixes in a row SRK kids Suhana and Aryan Khan reacted on Instagram IPL2023 gtvskkr

रिंकू सिंह के धमाके पर सुहाना-आर्यन का रिएक्शन देखा?

फैन हो गए शाहरुख के बच्चे.

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023, 11:54 PM IST)
Suhana Khan Reaction on Rinku Singh
रिंकू के कमाल पर क्या बोलीं सुहाना? (पीटीआई, स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रिंकू सिंह. इनका खुमार उतर ही नहीं रहा है. भाई ने काम ही ऐसा किया है. रिंकू ने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के मार KKR को जीत दिलाई. इस जीत पर दुनिया भर से प्रतिक्रिया आई. तमाम लोगों के साथ KKR के मालिक शाहरुख खान और उनके बच्चों ने भी रिंकू के कमाल पर कुछ कहा है.

SRK ने अपनी फिल्म पठान का एक पोस्टर ट्वीट किया. इस पोस्टर में शाहरुख की बॉडी पर रिंकू का चेहरा लगा है. साथ में शाहरुख ने लिखा,

‘झूमे जो रिंकू!!! मेरे बच्चे रिंकू सिंह और नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर! और याद रखना, भरोसा ही सबकुछ है. KKR को बधाई और वेंकी मैसूर, अपने ह्रदय का ख्याल रखिएगा सर.’

जबकि सुहाना और आर्यन ने अपनी प्रतिक्रिया के लिए इंस्टाग्राम को चुना. सुहाना ने अपनी स्टोरी पर रिंकू की फोटो शेयर कर लिखा,

'Unreal'

जबकि आर्यन ने भी ऐसी ही फोटो के साथ लिखा,

'Beast'

सुहाना की क़रीबी दोस्त और साथी एक्टर अनन्या पांडेय ने भी रिंकू की तारीफ़ की. रिंकू की फोटो के साथ उन्होंने इमोजीज के जरिए अपने भाव व्यक्त किए.

मैच की बात करें तो गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या इस मैच में नहीं खेल रहे थे. उनकी जगह राशिद खान कप्तानी कर रहे थे. शुभमन गिल, साइ सुदर्शन की बेहतरीन बैटिंग और अंत में विजय शंकर के तूफान के दम पर गुजरात ने 20 ओवर्स में 204 रन बनाए. विजय ने सिर्फ 24 गेंदों पर 63 रन की पारी खेल डाली.

जबकि साइ सुदर्शन ने लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ी. शुभमन गिल ने 39 रन की सधी हुई पारी खेली. KKR के लिए सुनील नरेन ने तीन और सुयश शर्मा ने एक विकेट लिया.

जवाब में KKR की शुरुआत ठीक नहीं हुई. 28 रन के टोटल तक उन्होंने अपने दोनों ओपनर्स को गंवा दिया. इसके बाद नीतीश राणा और इम्पैक्ट सब वेंकटेश अय्यर ने 100 रन की पार्टनरशिप की. इस पार्टरनशिप के बाद KKR की टीम जीत की ओर बढ़ रही थी. उन्होंने 16 ओवर में चार विकेट खोकर 155 रन बना लिए थे. क्रीज़ पर रिंकू के साथ आंद्रे रसल थे. लेकिन 17वां ओवर लेकर आए राशिद खान ने हैटट्रिक ले ली.

उन्होंने लगातार गेंदों पर आंद्रे रसल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर को वापस भेजा. लगा कि GT ये मैच अपने नाम कर लेगी. लेकिन रिंकू अलग ही इरादे के साथ उतरे थे. उन्होंने आखिरी ओवर में यश दयाल को लगातार पांच छक्के मार, KKR को मैच जिता दिया. अरे हां, इस ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया था.

रिंकू 21 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि नितीश राणा ने 45 और वेंकटेश अय्यर ने 83 रन बनाए. GT के लिए अल्ज़ारी जोसेफ़ ने दो और राशिद खान ने तीन विकेट लिए.

वीडियो: Dhoni ने पहले CSK को जिताया और फिर...

Advertisement

Advertisement

()