'परिवार का कर्ज उतार दिया', बताते रिंकू सिंह ने पापा के अब भी सिलिंडर बेचने पर क्या कहा?
रिंकू सिंह परिवार की ये मदद कर बहुत खुश हैं...
.webp?width=210)
रिंकू सिंह (Rinku Singh). गुजरात टाइटंस के खिलाफ धुआंधार पारी खेलने के बाद रिंकू का नाम हर तरफ छाया हुआ है. पर यहां तक पहुंचने के पहले रिंकू का संघर्ष भी लंबा है. पिता सिलिंडर की डिलीवरी करते, भाई भी ऑटो चलाते, कोचिंग में काम करते. खुद रिंकू को एक बार पोछा लगाने का काम करना पड़ा. मगर रिंकू ने हार नहीं मानी और अपनी तकदीर खुद लिखी. अपने परिवार की सभी परेशानियों को भी दूर कर दिया. रिंकू इंटरव्यू देते वक्त ये बात खुशी से बताते हैं. रिंकू ने एक और खुलासा किया कि अब उन्होंने अपने परिवार का लिया कर्ज भी चुका दिया है.
उन्होंने NDTV की रिका रॉय से बात करते हुए कहा,
# पापा अभी भी बांटते हैं सिलेंडररिंकू को साल 2018 में खरीदने के बाद से ही KKR लगातार उन्हें रिटेन कर रही है. उनके आंकड़े बहुत अच्छे नहीं थे. लेकिन फिर भी टीम ने उनपर भरोसा दिखाया और अब रिंकू KKR के भरोसे पर पूरी तरह खड़े उतरे हैं. उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है. वो बेहद ग़रीब घर से आते हैं. उनके पिता घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते हैं. जिसको लेकर रिंकू ने कहा,
बताते चलें कि रिंकू सिंह ने यश दयाल की बोलिंग पर लगातार पांच छक्के मार KKR को हारा मैच जिता दिया था. KKR को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रन चाहिए थे. ऐसे में रिंकू सिंह ने आखिरी पांच गेंद पर पांच छक्के जड़ इतिहास रच दिया था.
वीडियो: रिंकू सिंह के छक्कों पर हुई भोजपुरी कमेंट्री वायरल है!

.webp?width=60)

