The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • rinku singh message to yash dayal after KKR match

रिंकू ने 5 छक्के मारने के बाद बॉलर यश को जो मैसेज किया, वो बहुत प्यारा है!

रिंकू सिंह का छोटा सा प्रयास फैन्स का दिल जीत लेगा.

Advertisement
rinku singh message to yash dayal after KKR match
रिंकू और यश ने कई घरेलू मैचों में ड्रेसिंग रूम शेयर किए थे. (फोटो: इंस्टाग्राम)
pic
मनीषा शर्मा
10 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023, 11:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सदस्य रिंकू सिंह हर तरफ चर्चा में हैं. वजह सबको पता है. फिर भी एक बार दोहरा देते हैं. रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर KKR को जीत दिला दी. रिंकू की इस एक अविश्वसनीय पारी ने उन्हें शोहरत की बुलंदी पर पहुंचा दिया है. लेकिन जिस यश दयाल की गेंदों को उन्होंने हवा में उड़ाया, उनकी स्थिति का अंदाजा लगाना आसान नहीं है. हालांकि रिंकू सिंह को इसका अंदाजा था, शायद इसीलिेए उन्होंने मैच के बाद हो रही चर्चा में यश का जिक्र किया. 

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में रिंकू सिंह ने यश को अपना दोस्त बताया. उन्होंने कहा,    

Image embed

रिंकू ने कहा कि उन्होंने यश को मोटिवेट करने का छोटा सा प्रयास किया. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए खेले गए कई घरेलू मैचों में उन दोनों ने ड्रेसिंग रूम शेयर किए थे.

रिंकू-यश की चैट वायरल 

मैच के बाद से रिंकू-यश की चैट भी सामने आई. हालांकि ये चैट RCB के खिलाफ खेले गए मैच के बाद की है. उस मैच के बाद रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी. उसमें उन्होंने लिखा था,

Image embed
Image embed

रिंकू सिंह की इस पोस्ट पर यश दयाल ने कॉमेंट भी किया था. उन्होंने लिखा था- ‘बड़ा खिलाड़ी भाई.’ इस पर रिंकू सिंह का जवाब था- ‘भाई. फिर दिल वाली इमोज़ी भी लगाई.’

बाएं हाथ के गेंदबाज यश दयाल उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं. उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. 17 मैचों में 58 विकेट लिए हैं. टी-20 मैचों में भी यश 33 विकेट ले चुके हैं. उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच साल 2018 में खेला था. यश दयाल न्यूज़ीलैंड ए के ख़िलाफ़ भारत ए टीम का भी नेतृत्व कर चुके हैं. वो विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के 2021-22 सीज़न में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 शीर्ष गेंदबाजों में शामिल थे. साल 2022 में IPL के लिए हुए ऑक्शन में गुजरात टाइटंस  ने 3.2 करोड़ रुपए में यश दयाल को ख़रीदा था. उन्होंने गुजरात की ओर से  IPL 2022 में नौ मैच खेले और 11 विकेट भी लिए. इस साल भी यश गुजरात टाइटंस की तरफ से IPL खेल रहे हैं.

वीडियो: रिंकू सिंह इंटरव्यू में बताया शाहरूख खान का फोन आया तो क्या बात हुई?

Advertisement

Advertisement

()