रिंकू सिंह ने खेली करियर की बेस्ट पारी, मंगेतर ने किसे की डेडिकेट?
KKR की ओर से रिंकू ने अपने करियर की बेस्ट पारी खेली. 51 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों के साथ नाबाद 83 रन बनाए.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने IPL 2026 में एक बार फिर अपना फिनिशर वाला अंदाज दिखाया. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ जब उनकी टीम संघर्ष कर रही थी, तब रिंकू अकेले दम पर टीम को स्टेबल स्कोर तक पहुंचाया. मैच में रिंकू को चीयर करने के लिए उनकी मगंतेर प्रिया सरोज भी मौजूद थी. उन्होंने रिंकू की इस पारी को काफी खास बताया.
रिंकू सिंह की IPL की बेस्ट पारीनाइट राइडर्स की ओर से रिंकू ने अपने करियर की बेस्ट पारी खेली. 51 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों के साथ नाबाद 83 रन बनाए. उन्होंने कैमरन ग्रीन (34) के साथ पांचवें विकेट के लिए 42 और सुनील नारायण (नाबाद 04) के साथ आठवें विकेट के लिए 30 गेंद में 62 रन की नाबाद साझेदारी की.
रिंकू और ग्रीन के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे (10) ही डबल डिजिट तक पहुंच पाए. रिंकू ने शमी की बॉल पर एक छक्का और दो चौके लगाकर 42 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में राठी की बॉल पर लगातार चार छक्के लगाए. और टीम 155 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम के लिए यह पारी काफी अहम है. KKR की टीम एक वक्त 73 रन पर छह विकेट खो चुकी थी. रिंकू की इनिंग ने टीम को लड़ने वाले स्कोर दिया.
रिंकू सिंह के 5 छक्केइससे पहले IPL में रिंकू सिंह का बेस्ट स्कोर नाबाद 67 था. यह पारी उन्होंने साल 2023 में खेली थी. रिंकू की यह वही पारी है जिसमें उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाए थे. रिंकू को इसी पारी के दम पर फिनिशर का टैग मिला था.
यह भी पढ़ें- RCB के बाद CSK के गेंदबाज हुए साई सुदर्शन का शिकार, जमाई बैक टू बैक फिफ्टी
पारी के बाद KKR ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में प्रियो सरोज रिंकू को चीयर करते हुए नजर आई. उन्होंने वीडियो में बताया कि यह पारी उनके ससुर, यानी रिंकू सिंह के पिता के लिए है. प्रिया ने कहा,
रिंकू सिंह की कमाल की फील्डिंगहम बहुत खुश हैं और आज जो उन्होंने खेला है यह हमारे ससुर जी के लिए हैं. हम आज उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं. यह उनके लिए ही है.
सिर्फ बल्ले से ही नहीं रिंकू ने फील्डिंग से भी अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. रिंकू ने इस मुकाबले में 5 कैच लिए. लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान रिंकू ने ऐडन मार्करम, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह और जॉर्ज लिंडे का कैच लिया.
इसके बाद सुपर ओवर में भी रिंकू ने कमाल का कैच लेकर लखनऊ को 1 रन के स्कोर पर रोकने में योगदान दिया. सुपर ओवर में KKR की बल्लेबाजी आई, तब विनिंग रन भी उनके ही बल्ले से आया. यह दिन रिंकू के लिए हर मायने में खास रहा.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के बीच ही रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था. वह काफी समय से बीमार थे. लीवर कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई थी.
वीडियो: अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद में लगाई सेंचुरी, कौन से रिकॉर्ड्स तोड़े?

