रिंकू सिंह ने इतना मारा, लखनऊ वाले भी तारीफ करते रह गए!
'रिंकू जैसी बैटिंग नहीं देखी.'

रिंकू सिंह. IPL2023 की खोज कहे जा रहे प्लेयर. रिंकू ने इस सीजन लगातार KKR के लिए कमाल की बैटिंग की. उन्होंने टीम को अक्सर ही बुरे हालात से उबारा. और कई मौकों पर तो लगभग असंभव सी जीत भी दिलाई.
उन्होंने ऐसा ही कुछ लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ़ भी ट्राई किया. हालांकि वह इसमें सफल नहीं हुए. और KKR वाले एक रन से यह मैच हार गए. लेकिन रिंकू की बैटिंग इतनी कमाल थी कि मैच के बाद लखनऊ के प्लेयर्स समेत कप्तान कृणाल ने भी उनकी तारीफ की.
# Rinku Singh Showमैच के तुरंत बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करने आए स्पिनर रवि बिश्नोई ने रिंकू के बारे में कहा,
इतना ही नहीं, लखनऊ के कप्तान कृणाल पंड्या ने भी रिंकू की तारीफ़ की. वह बोले,
रिंकू की तारीफ़ करते हुए कृणाल ने कहा,
कृणाल से पहले KKR के कप्तान नितीश राणा ने भी रिंकू की तारीफ़ की थी. उन्होंने कहा था,
रिंकू ने इस सीजन रन चेज की सात पारियों में 152.50 की ऐवरेज और 174 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए थे. उन्होंने इस दौरान चार पचासे भी लगाए. रिंकू ने इन पारियों में बीस चौके और बाइस छक्के जड़े.
लखनऊ के खिलाफ़ उन्होंने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए. इसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे. हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम एक रन से हार गई. लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए थे.
वीडियो: रिंकू सिंह से पिटने वाले बोलर का कमाल, हार्दिक के लिए की ऐसी वापसी!

.webp?width=60)

