रिकी पोंटिग की इस बात से विराट कोहली के चेहरे पर चवन्नी मुस्कान आ जाएगी
2019 वर्ल्ड कप में जीत का फॉर्म्युला बता दिया.
Advertisement

पंटर को विराट पर पूरा भरोसा है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
विराट कोहली. इस दौर का निर्विवाद रूप से बेस्ट बैट्समैन. ऐसा हम नहीं कह रहे दुनिया भर के दिग्गज ये मान चुके हैं. विराट के रिकॉर्ड भी इसी ओर इशारा करते हैं. विराट के फैंस की लिस्ट में नया नाम जुड़ा है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का. क्रिकबज़ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को माना कि वनडे क्रिकेट में विराट कोहली से बड़ा बैट्समैन फ़िलहाल कोई नहीं है. उनका मानना है कि -
किसी विदेशी दौरे पर सबसे ज्यादा रन बने के मामले में ग्रीम स्मिथ के बाद विराट कोहली का नंबर आता है. भारत 2-1 से टेस्ट सीरीज हारा लेकिन जिन्होंने ये सीरीज देखी वो ये मानेंगें कि एक वक़्त भारत 2-1 से जीत सकता था. वैसे इसी दौरे की वनडे सीरीज में भारत 5-1 से जीता था और विराट कोहली ने उस सीरीज में 3 शतक लगाए थे. यूं भारत के बाहर जीत का मतलब...
विराट कोहली!

साउथ अफ्रीका में कोहली ने 6 वनडे मैचों में 3 शतक लगाए थे.
साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ भारत टेस्ट और वनडे दोनों हार गया लेकिन विराट का बल्ला वहां भी चला. सैम करन के साथ-साथ वो भी संयुक्त रूप से मैन ऑफ़ द सीरीज बने. उन्होंने 2 शतक लगाए. इस दौरे की बात इसलिए क्यूंकि यही वो पिचें होंगी जहाँ वर्ल्ड कप 2019 होने वाला है. और हां ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी उनका कुछ ऐसा ही हाल था.
विराट की अग्रेसिव बैटिंग के साथ-साथ उनकी कप्तानी की भी पोंटिंग ने खूब तारीफ की. कहा कि -
Video:क्राइस्टचर्च के मस्जिद में आतंकी के गोली चलाते हुए Pewdiepie का ज़िक्र करने से क्या पता चला?|दी लल्लनटॉप शो| Episode 175
वर्ल्ड कप में भारत की हार या जीत विराट कोहली पर निर्भर करेगी. अगर विराट अच्छा खेले तो भारत के वर्ल्ड कप जीतने के चांस बढ़ जाएंगें. जिस हिसाब से वो खेल रहे हैं, उस हिसाब से अपने दिन किसी भी टीम को अकेले हराने में सक्षम हैं.रिकी पोंटिंग की बात सही भी है. हाल ही में विराट की परफॉरमेंस पोंटिंग की बात की तस्दीक करती है. उनका रिकॉर्ड और हावी होकर बैटिंग करने का अंदाज़ भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाता आया है. दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत विराट कोहली की अच्छी बैटिंग परफॉरमेंस का ही नतीजा है. 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तो भारत जीता ही विराट कोहली के कमाल की परफॉरमेंस के चलते. अफ्रीका दौरे पर खेली गई कुल 14 परियों में उन्होंने 871 रन बनाए. एवरेज था 79.18 का. इस दौरान विराट ने 4 शतक भी लगाए.
किसी विदेशी दौरे पर सबसे ज्यादा रन बने के मामले में ग्रीम स्मिथ के बाद विराट कोहली का नंबर आता है. भारत 2-1 से टेस्ट सीरीज हारा लेकिन जिन्होंने ये सीरीज देखी वो ये मानेंगें कि एक वक़्त भारत 2-1 से जीत सकता था. वैसे इसी दौरे की वनडे सीरीज में भारत 5-1 से जीता था और विराट कोहली ने उस सीरीज में 3 शतक लगाए थे. यूं भारत के बाहर जीत का मतलब...
विराट कोहली!

साउथ अफ्रीका में कोहली ने 6 वनडे मैचों में 3 शतक लगाए थे.
साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ भारत टेस्ट और वनडे दोनों हार गया लेकिन विराट का बल्ला वहां भी चला. सैम करन के साथ-साथ वो भी संयुक्त रूप से मैन ऑफ़ द सीरीज बने. उन्होंने 2 शतक लगाए. इस दौरे की बात इसलिए क्यूंकि यही वो पिचें होंगी जहाँ वर्ल्ड कप 2019 होने वाला है. और हां ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी उनका कुछ ऐसा ही हाल था.
विराट की अग्रेसिव बैटिंग के साथ-साथ उनकी कप्तानी की भी पोंटिंग ने खूब तारीफ की. कहा कि -
विराट की अग्रेसिव नेचर की वजह से ही वो हर सीरीज में अच्छा परफॉर्म करने में कामयाब रहते हैं.पिछले कुछ साल में भारत विराट कोहली पर कुछ ज्यादा हो निर्भर होती जा रही है. इसका नमूना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में देखने को मिला. सीरीज में विराट ने 2 शतक लगाए. एक में भारत जीता और दूसरे में हार गया. क्यों? क्योंकि विराट के आलावा कोई नहीं चला. पोंटिंग शायद ठीक कहते हैं. विराट की परफॉरमेंस भारत की हार या जीत तय करेगी. लेकिन भारत एक प्लेयर के भरोसे वर्ल्ड कप खेलने नहीं जा सकता. और वैसे भी टीम इंडिया की अभी की स्थिति 90's के 'तेंदुलकर के बिना' वाली नहीं है, न ही होनी चाहिए. रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी को भी जी जान से खेलना होगा. फिर विराट तो हैं ही. अब इंतज़ार है तो बस वर्ल्ड कप का. मजा आएगा.
Video:क्राइस्टचर्च के मस्जिद में आतंकी के गोली चलाते हुए Pewdiepie का ज़िक्र करने से क्या पता चला?|दी लल्लनटॉप शो| Episode 175

