बांग्लादेशी फास्ट बॉलर तस्कीन अहमद IPL 2022 में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल नहींहोंगे. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस फास्ट बॉलर को IPL 2022 का हिस्सा बनने केलिए NOC देने से इन्कार कर दिया है. खबरें आ रहीं थीं कि लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमअपने चोटिल तेज़ गेंदबाज़ मार्क वुड की जगह तस्कीन अहमद को साइन करने जा रही है.खबरों के मुताबिक पत्रकारों से बात करते हुए BCB क्रिकेट के अधिकारी जलाल यूनुस नेकहा है कि बोर्ड नहीं चाहता कि अहमद इस साल इस बड़ी लीग का हिस्सा बनें, क्योंकि इसवक्त बांग्लादेश के खिलाड़ियों का पूरा ध्यान उनके इंटरनेशनल मुकाबलों पर है.उन्होंने बताया, ''हमारे सामने दो महत्वपूर्ण सीरीज़ हैं. इस समय खेला जा रहा साउथअफ्रीका दौरा और उसके बाद भारत के साथ घरेलू सीरीज़. ऐसे में हमें लगता है कि उनकेलिए इस वक्त IPL में खेलना सही नहीं है.''BCB won't give NOC to Taskin Ahmed for playing in IPL as 2 match Test seriesstarting soon after the ODI series against South Africa. (Source - Cricbuzz)— Johns. (@CricCrazyJohns) March 21, 2022 इस समय तस्कीन अहमद बांग्लादेश टीम केसाथ साउथ अफ्रीका में हैं. जहां पर तीन मैच की वनडे सीरीज़ जारी है. जिसके बादबांग्लादेश को दो मैच की टेस्ट सीरीज़ भी खेलनी है. यूनुस ने पत्रकारों से बातचीतमें ये भी बताया कि तेज़ गेंदबाज़ ने इस बारे में लखनऊ की फ्रेंचाइज़ी को भी बतादिया है कि वो IPL 2022 के लिए अवेलेबल नहीं हो सकेंगे. यूनुस ने ये भी बताया कितस्कीन साउथ अफ्रीका दौरे के बाद ही घर वापस आएंगे. उन्होंने कहा, ''हमने इस बारेमें तस्कीन से बात की है वो इस स्थिति को अच्छी तरह से समझ रहे हैं. उन्होंनेफ्रेंचाइज़ी को बता दिया है कि वो IPL नहीं खेल पाएंगे और साउथ अफ्रीका दौरे पर हीरहेंगे, जहां से वो सीधे घर लौटेंगे.'' लखनऊ की फ्रेंचाइज़ी पहली बार IPL का हिस्साबनने आ रही है. उन्होंने ऑक्शन में इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ मार्क वुड को 7.50करोड़ की मोटी रकम में साइन किया था. लेकिन कोहनी में लगी चोट की वजह से मार्क वुडइस सीज़न IPL का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. हालांकि मार्क वुड के अलावा भी लखनऊ के पासआवेश खान, जेसन होल्डर, दुष्मंता चमीरा, अंकित राजपूत और मोहसिन खान जैसे तेज़मौजूद गेंदबाज हैं. अब देखना होगा कि बैकअप फास्ट बॉलर के तौर पर लखनऊ किस खिलाड़ीको अपनी टीम में शामिल करती है.