RCB के नए कप्तान फाफ डु प्लेसी ने युवा तेज़ गेंदबाज आकाश दीप की जमकर तारीफ़ कीहै. फाफ डु प्लेसी कहना है कि उन्हें अगर किसी ने सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है तोवो आकाश ही हैं. फाफ ने कहा कि आकाश ने नई गेंद से बढ़िया गेंदबाज़ी की. साथ ही वोइस फास्ट बॉलर की स्पीड से भी हैरान रह गए. बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नेइंट्रा स्कवॉड मुकाबला खेला. सभी खिलाड़ियों को दो टीम में बांटा गया. जिनमें से एकरही फाफ इलेवन और दूसरी हर्षल इलेवन. फाफ की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हर्षलकी टीम के सामने 215 रन का लक्ष्य रखा. फाफ डु प्लेसी ने 40 गेंदों में 76 रन, अनुजरावत ने 25 गेंदों में 46 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में 59 रन की पारीखेली. हर्षल पटेल ने तीन विकेट और कर्ण शर्मा ने दो विकेट चटकाए. जवाब में हर्षल कीटीम ने 213 रन बनाए. सुयश प्रभुदेसाई ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों में 87 रन की पारीखेली. जबकि दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों में धुआंधार 49 रन ठोके. डेविड विली ने 17गेंदों में 25 रन का योगदान दिया. फाफ इलेवन की तरफ से आकाश दीप ने सबसे ज्यादा चारविकेट झटके. वानिंदु हसरंगा और शाहबाज़ अहमद ने एक-एक विकेट हासिल किए. इस प्रैक्टिसमैच के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसी ने दिनेश कार्तिक और आकाश दीप की तारीफ करते हुएकहा, 'आज दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाज़ी की. लेकिन मुझे सबसे ज्यादा आकाश दीपने इम्प्रेस किया. उन्होंने नई गेंद का अच्छा इस्तेमाल किया. हार्ड लेंथ पर अच्छीगेंदबाजी की. मैं उनकी गति से भी काफी हैरान रह गया. ये हमारे लिए बहुत अच्छी बातहै कि युवा खिलाड़ी इस तरह से आगे आ रहे हैं.'A high-scoring, last over thriller in our first practice match, and we saw somescintillating performances from our boys. Watch @kreditbee presents Bold Diariesto find out more details.#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022pic.twitter.com/JQFa4H3afF— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 25, 2022 बता दें कि IPL 2022 केमेगा ऑक्शन में आकाश दीप को RCB ने 20 लाख की रकम में खरीदा है. दाएं हाथ का येगेंदबाज घरेलू सर्किट में बंगाल के लिए खेलता है. आकाश दीप ने अब तक 11 फर्स्टक्लास मैच में 18.86 की बॉलिंग ऐवरेज से 45 विकेट झटके हैं. 16 लिस्ट ए मैच में 25विकेट और 21 T20 मैच में 18.53 के बोलिंग ऐवरेज से उनके नाम 26 विकेट हैं. आकाश दीपपिछले सीजन भी RCB का हिस्सा थे. UAE में खेले गए IPL 2021 के दूसरे हाफ मेंउन्हें RCB ने अपनी टीम में शामिल किया था. बताते चलें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरका पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ है. 27 मार्च को नवी मुंबई के डीवाई पाटिलस्टेडियम में दोनों टीम्स आपस में भिड़ेंगी.