रविवार को एशेज़ टेस्ट सीरीज़ का ऐतिहासिक सिडनी टेस्ट खेला गया. इस टेस्ट मैच केआखिरी दिन का खेल इतना रोमांचक रहा कि इसे देखने वाले फैंस अपने मोबाइल और टीवीसेट्स से चिपक गए. इस टेस्ट के आखिरी पलों में ऐसी फील्ड सेट की गई कि बल्लेबाज़ केइर्द-गिर्द दस खिलाड़ी नज़र आ रहे थे. इस मैच को देख IPL फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइटराइडर्स भी जोश में गई और सिडनी टेस्ट की इस फील्ड पोज़ीशन वाली तस्वीर को शेयरकरते हुए उसके साथ अपनी टीम की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर दी. KKR के इस ट्वीट मेंकोलकाता की टीम के बहुत से खिलाड़ी बल्लेबाज़ को घेरे खड़े हैं. इस तस्वीर मेंगेंदबाज़ हैं पीयूष चावला और बल्लेबाज़ महेन्द्र सिंह धोनी. इस तस्वीर को शेयर करतेहुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे अपना मास्टर स्ट्रोक बताया. बस फिर क्या था. जबतस्वीर में धोनी हों और कोई कुछ कहे तो धोनी फैंस तुरंत एकजुट हो जाते हैं. इसतस्वीर को देख और टेस्ट मैच से कोलकाता नाइट राइडर्स की इस तुलना पर एमएस धोनी केफैंस को गुस्सा आ गया. फैंस ही नहीं टीम इंडिया के ऑल-राउंडर रविन्द्र जडेजा ने भीKKR को इस हरकत के लिए ट्रोल कर दिया. किस मैच की तस्वीर की शेयर: जिस मैच कीतस्वीर कोलकाता नाइट राइडर्स के सोशल मीडिया से शेयर हुई है. ये तस्वीर साल 2016 केIPL मैच की है. जब गौतम गंभीर कोलकाता के कप्तान हुआ करते थे. उन्होंने पीयूष चावलाकी गेंद पर धोनी के खिलाफ बेहद आक्रामक फील्ड सेट की थी. उस वक्त एमएस धोनीराइज़िंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम के कप्तान हुआ करते थे. हालांकि उस वक्त उस मैच कोकोलकाता की टीम ने आठ विकेट से जीत लिया था. KKR ने इस तस्वीर शेयर करते हुए अपनेट्विटर पर लिखा, ''वह पल जब टेस्ट क्रिकेट में एक क्लासिक मूव आपको T20 मास्टरस्ट्रोक की याद दिला दे.''That moment when a classic move in Test cricket actually reminds you of a T20master stroke! #Ashes #KKR #AmiKKR #AUSvENG pic.twitter.com/D3XbMu83mf— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 9, 2022 KKR के इस ट्वीट को रिप्लाईदेते हुए रविन्द्र जडेजा ने ट्वीट किया और लिखा, ''ये कोई मास्टर स्ट्रोक नहीं है,सिर्फ शो ऑफ है.''Its not a master stroke!Just a show off— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) January 9, 2022 ख़ैर, सोशल मीडिया पर कभी-कभीहंसी मज़ाक होता रहना चाहिए. ये सब कुछ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी मेंखेले गए चौथे टेस्ट मैच के आखिरी दिन हुआ. जब मैच इतना रोमांचक हो गया कि आखिरी पलमें एक विकेट मैच का नतीजा बदल सकता था. अब एशेज़ टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मैच 14जनवरीसे ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज़ को ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही 3-0 से जीतचुकी है.