The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ravindra Jadeja took a blinder to dismiss Cameroon green in MIvsCSK IPL2023

जडेजा ने ठीक समय गोली की तरह आई बॉल पकड़ी, अंपायर की खोपड़ी बच गई!

अंपायर गिरे, जडेजा का कमाल देखने लायक़ था.

Advertisement
pic
8 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 8 अप्रैल 2023, 09:51 PM IST)
Ravindra Jadeja Took A Blinder
रविंद्र जडेजा ने क्या कमाल का कैच पकड़ा (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रविंद्र जडेजा. टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर. जड्डू बैटिंग, बोलिंग के साथ अपनी फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं. जडेजा ने कई मैच अपनी फील्डिंग से पलटे हैं. और शनिवार, 8 अप्रैल को MIvsCSK मैच में भी उन्होंने ऐसा ही कुछ कमाल किया.

वानखेडे स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. रोहित शर्मा-ईशान किशन ने मुंबई को ठीकठाक शुरुआत दिलाई. लेकिन फिर चेन्नई ने अच्छी वापसी की. पावरप्ले खत्म हुआ तो मुंबई ने एक विकेट खोकर 61 रन बनाए थे.

लेकिन इसके बाद चेन्नई के स्पिनर्स ने कमाल करना शुरू कर दिया. 64 के टोटल पर ईशान किशन और 67 पर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए. हालांकि इस वक्त तक कैमरन ग्रीन क्रीज़ पर बने हुए थे. और लोगों को उम्मीद थी कि वह मुंबई को बचा ले जाएंगे.

लेकिन तभी जडेजा ने कमाल कर दिया. बात आठवें ओवर की दूसरी गेंद की है. जडेजा ने ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी. फुल लेंथ की इस गेंद को ग्रीन ने पूरी ताकत से वापस जड्डू की ओर मारा.

एक बाद तो लगा कि जड्डू खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. लग रहा था कि वह सेल्फ डिफेंस में बस अपने हाथ फेंक रहे हैं. लेकिन इसी सारी प्रोसेस में गेंद आई और आकर जड्डू के हाथ में चिपक सी गई. उन्होंने एक हाथ से इसे लपक ग्रीन को वापस भेज दिया.

इस कैच के अलावा भी जडेजा ने बेहतरीन बोलिंग की. मुंबई के खिलाफ़ उन्होंने चार ओवर में बीस रन देकर चार विकेट निकाले. उनके अलावा मिचल सैंटनर और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट लिए. जबकि सिसांदा मगाला को एक विकेट मिला.

मुंबई ने अपनी पारी 20 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर खत्म की. उनके लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. जबकि टिम डेविड ने 31 रन का योगदान दिया. तिलक वर्मा ने 22 और रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए.

वीडियो: MS धोनी के बारे में ये आंकड़ा फ़ैन्स को पसंद नहीं आएगा

Advertisement

Advertisement

()