इंडियन क्रिकेट टीम. न्यूज़ीलैंड को हराने के बाद अब साउथ अफ्रीका टूर पर जाने कीतैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI जल्दी ही इस टूर के लिए भारतीय टीम कीघोषणा करेगा. और इस घोषणा से पहले इंडियन फ़ैन्स के लिए बुरी ख़बर है. इंडियनएक्सप्रेस का दावा है कि कम से कम चार प्लेयर्स इस टूर से बाहर हो सकते हैं. अख़बारके मुताबिक रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शुभमन गिल और ईशांत शर्मा चोट के चलते साउथअफ्रीका टूर मिस कर सकते हैं. इस ख़बर के सामने आने के बाद फ़ैन्स का चिंतित होनालाज़िमी सा दिख रहा है. हाल के दिनों में लेफ्ट आर्म स्पिन टीम इंडिया की मजबूतीबनी थी, लेकिन जड्डू और अक्षर के एकसाथ बाहर होने के बाद सेलेक्टर्स के लिए उनकारिप्लेसमेंट खोजना आसान नहीं होगा. जडेजा जहां लिगामेंट टियर वहीं पटेल स्ट्रेसफ्रैक्चर से जूझ रहे हैं. ऐसे मामले में टीम के स्पिन डिपार्टमेंट में रविचंद्रनअश्विन पर ज्यादा भार होगा. साउथ अफ्रीकी पिचों को देखते हुए टीम के एक ही स्पिनरके साथ उतरने की उम्मीद है. और जड्डू के बाहर होने के चलते अश्विन का खेलना लगभगपक्का ही होगा. जडेजा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुआ मुंबई टेस्ट भीनहीं खेला था. # Team India Injury Problem एक्सप्रेस का यह भी दावा है कि जडेजा कीचोट ठीक होने में कुछ महीने लगेंगे. और अगर वह सर्जरी कराते हैं तो उम्मीद है कि वहइंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन तक फिट हो जाएंगे. बता दें कि मुंबई टेस्ट सेपहले एक प्रेस-रिलीज के जरिए BCCI ने बताया था कि जडेजा की बांह में सूजन है. BCCIने कहा था, 'ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा को कानपुर में हुए पहले मैच के दौरान दाहिनीबांह में चोट लग गई थी. स्कैन्स के बाद पता चला कि उनकी बांह में सूजन है. उन्हेंआराम करने की सलाह दी गई है और इसके चलते वह मुंबई टेस्ट से बाहर रहेंगे.' जबकिअक्षर की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर है जिसे ठीक होनेमें कम से कम छह हफ्ते लगेंगे. अक्षर ने इसी साल अपने टेस्ट करियर की शुरुआती कीथी. उन्होंने अपनी पहली ही सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 27 विकेट ले डाले थे. उनकेसाउथ अफ्रीका जाने पर कोई भी फैसला कुछ और स्कैन्स के बाद होगा. इन दोनों के नाहोने की सूरत में BCCI के पास लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में शहबाज़ नदीम और सौरभकुमार के रूप में दो विकल्प हैं. गिल की बात करें तो सेलेक्टर्स उन्हें साउथअफ्रीका भेजने के लिए श्योर नहीं हैं. गिल की पिंडली की चोट उभर आई है. उन्होंनेइसी चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज नहीं खेली थी. और फिर मुंबईटेस्ट के दौरान भी उन्हें पिंडली में दर्द हुआ. जबकि इसी टेस्ट में फील्डिंग केदौरान उनकी बाईं बांह पर भी चोट लगी थी. जिसके बाद उनके स्कैन हुए और वह फील्डिंगकरने नहीं आए. हालांकि रोहित शर्मा और केएल राहुल के रूप में टीम के पास पहले से हीफर्स्ट चॉइस ओपनर्स हैं. जबकि मयंक अग्रवाल ने भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अच्छाप्रदर्शन किया था. ऐसे में टीम गिल की चोट से उतनी चिंतित नहीं है. ईशांत की बातकरें तो उन्हें फिट होने में भी अभी वक्त लगेगा. बोर्ड अभी इन प्लेयर्स की चोट परस्पेशलिस्ट लोगों की राय ले रहा है. इसीलिए इन चारों को मुंबई में ही रोककर स्कैनकराए गए थे. भारत को साउथ अफ्रीका में तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं.