The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ravindra Jadeja Response to Kapil Dev claim of current Indian Cricketers having Ego which came with money

इंडियन टीम हारती है तभी लोग... रविंद्र जडेजा ने आलोचकों के लिए क्या कहा?

कपिल पाजी की आलोचना से सहमत नहीं हैं जड्डू.

Advertisement
pic
1 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 1 अगस्त 2023, 09:12 PM IST)
Ravindra Jadeja responded to Kapil Dev
कपिल के आरोपों पर बोले रविंद्र जडेजा (पीटीआई फ़ाइल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रविंद्र जडेजा ने कपिल देव को जवाब दिया है. जी हां, कपिल पाजी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर्स में घमंड आ गया है. और इसी पर जवाब देते हुए जडेजा ने कहा कि उन्हें ऐसा कुछ नहीं लगता.

बता दें कि कपिल ने हाल ही में द वीक मैग्ज़ीन को इंटरव्यू दिया था. और इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि जबसे खेल में पैसा आया है, प्लेयर्स घमंडी हो गए हैं. कपिल ने खासतौर से इंडियन प्रीमियर लीग का ज़िक्र किया. कपिल ने कहा कि उन्हें लगता है कि क्रिकेटर्स घमंडी हो गए हैं. क्योंकि पैसों के चलते उन्हें लगता है कि उन्हें सब आता है. जडेजा ने तीसरे वनडे से पहले इस पर कहा,

'मुझे नहीं पता कि उन्होंने ये कब कहा. मैं सोशल मीडिया पर बहुत चीजें नहीं खोजता. सभी के अपने विचार होते हैं. ऐसा कुछ नहीं है.'

कपिल के बयान पर रिएक्ट करते हुए जडेजा ने कहा कि ऐसे कॉमेंट्स तभी आते हैं जब टीम इंडिया हारती है, या बुरे वक्त में होती है. 34 साल के जडेजा ने कहा कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के हर प्लेयर को देश के लिए खेलने का गर्व है. और सभी को इस जर्सी के साथ आने वाली जिम्मेदारी पता है.

जडेजा बोले,

'सभी को अपनी क्रिकेट में मजा आ रहा है और सभी लोग कड़ी मेहनत करते हैं. किसी ने कुछ भी हल्के में नहीं लिया है. सभी लोग अपना शत प्रतिशत दे रहे हैं. ऐसे कॉमेंट्स तभी आते हैं जब इंडियन क्रिकेट टीम कोई मैच हारती है. ये अच्छे लड़के हैं और ये ग्रुप भी अच्छा है. हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और यही हमारा मुख्य लक्ष्य है. कोई पर्सनल एजेंडा नहीं है.'

बात मैच की करें तो तीन मैच की सीरीज़ अभी 1-1 से बराबर है. भारतीय टीम को दूसरे मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. टीम इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना उतरी थी. और इसी मैच में हार के बाद तमाम बातें हुई थीं. कपिल पाजी ने इस मसले पर कहा था,

'युवा प्लेयर्स के बारे में सही चीज ये है कि वो लोग बहुत कॉन्फ़िटेंड हैं. नेगेटिव ये है कि उन्हें लगता है कि वो सब जानते हैं. उन्हें लगता है कि उन्हें किसी से सलाह लेने की जरूरत नहीं है. एक अनुभवी व्यक्ति हमेशा ही मदद कर सकता है, भले ही उसने आजकल का गेम ना खेला हो. कई बार जब बहुत सारे पैसे आते हैं, घमंड भी साथ आता है. ये क्रिकेटर्स, इन्हें लगता है कि इन्हें सब पता है.

यही अलग है. मैं कहता हूं कि बहुत सारे क्रिकेटर्स हैं जिन्हें मदद की जरूरत है. जब सुनील गावस्कर यहां हैं, तो आप बात क्यों नहीं कर सकते? यहां ईगो क्यों है? उन्हें लगता है कि वो बहुत अच्छे हैं. शायद वो अच्छे हों भी, लेकिन किसी ऐसे से मिलने वाली एक्स्ट्रा हैल्प, जिसने 50 सीजंस देखे हों, नुकसान नहीं करेगी. उसे पता होगा कि घास किधर बढ़ती है और सूरज किधर से निकलता है.'

बता दें कि भारतीय टीम एक बार फिर से रोहित और विराट के बिना उतरी है. हालांकि इस बार शुभमन गिल और ईशान किशन ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. दोनो ने मिलकर पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े. इसी स्कोर पर ईशान 77 रन बनाकर आउट हुए.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी, BCCI ने बड़ा ऐलान करते हुए ये कहा

Advertisement

Advertisement

()