The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ravindra Jadeja responds to Australia claims of rough patches on Nagpur pitch with brilliant remark after Ind vs Aus 1st Test

'उनको फ्लाइट से ही रफ़ पैचेस दिख रहे थे' - जड्डू ने ऑस्ट्रेलिया को धोते हुए और क्या कहा?

पिच के विवाद पर जड्डू का तगड़ा जवाब.

Advertisement
pic
12 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 12 फ़रवरी 2023, 06:55 PM IST)
Ravi Jadeja responds to Nagpur pitch claims after Ind vs Aus 1st Test
जड्डू और पैट कमिंस (PTI/Getty images)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लगभग पांच महीने के लंबे गैप के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में रवीन्द्र जडेजा ने वापसी की. इंजरी से बाहर रहने के बाद जड्डू का प्रदर्शन देख ऐसा लगा ही नहीं, कि वो लंबे समय से टीम का हिस्सा नहीं थे. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में पारी और 132 रन से हराया.

# जड्डू ने ऑस्ट्रेलियन टीम पर क्या कहा?

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा -

उनको फ्लाइट से ही रफ़ पैचेस दिख रहे थे. जैसा माहौल उन लोगों ने बनाया कि बॉल बहुत टर्न करेगी, उतना टर्न देखने को नहीं मिला. अगर हम देखें, वो स्ट्रेट बॉल्स पर ज्यादा आउट हुए. हमारे प्लेयर्स भी सीधी बॉल पर ज्यादा LBW आउट हुए.

जड्डू ने आगे कहा -

ये भारत में होना ही है. क्योंकि ज़ाहिर सी बात है, हम अपनी स्ट्रेंथ पर ही खेलेंगे. हमारे फास्ट बॉलर्स भी अच्छे हैं, पर भारत में स्पिनर्स ज्यादा मैच जिताते हैं और विकेट्स लेते हैं. हम अपनी स्ट्रेंथ पर क्यों ना खेलें?

मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी कहा कि पिच खेलने लायक थी.

#जड्डू का प्रदर्शन

पहली पारी में दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन मिलकर पारी को संभाल रहे थे. यहीं एंट्री हुए जडेजा की. जड्डू ने एक शानदार डिलेवरी से लाबुशेन को स्टंप आउट करवाया. अगली ही बॉल पर मैट रेनशॉ भी वापस पवेलियन जा चुके थे. जड्डू ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में पांच विकेट लेकर उन्हें 177 पर ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई.

इसके बाद उन्होंने बल्ले से भी कमाल किया. जड्डू ने पहले रोहित शर्मा और फिर अक्षर पटेल के साथ लंबी पार्टनरशिप बनाई और भारत को 400 तक पहुंचाया. इसमें जड्डू ने 70 रन जोड़े थे. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. 

#ICC ने लगाया फाइन

पहले टेस्ट के बाद ही जडेजा पर ICC ने जुर्माना ठोक दिया है. जड्डू को ICC की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया. जडेजा को लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया, जिस कारण उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला है, साथ ही मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है. स्टार ऑलराउंडर को इसके अलावा आचार संहिता की धारा 2.20 के उल्लंघन का भी दोषी पाया गया है जो कि स्पिरिट ऑफ द गेम से जुड़ा हुआ है. यह खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ दोनों पर लागू होता है.

दरअसल जडेजा ने पहली पारी के दौरान अंपायर की अनुमति के बिना ही बोलिंग हैंड की उंगली पर एक क्रीम लगाई थी. भारतीय ऑलराउंडर ने अपना अपराध और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार किया. इस वजह से मामले की औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं रह गई.

#भारत को मिली लीड

नागपुर टेस्ट के बाद चार मैच की सीरीज़ में भारत ने 1-0 की बढ़त ले ली है. दूसरा टेस्ट दिल्ली में 17 फरवरी से शुरू होगा.
 

वीडियो: जडेजा पर आरोप लगाने वाले ऑस्ट्रेलियंस पहले ढंग से ये देख लेते तो अच्छा होता!

Advertisement

Advertisement

()