The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ravichandran ashwin on Hardik pandya statement Gives example of MS Dhoni

हार्दिक बोले- 'हार से फर्क नहीं...', अश्विन ने धोनी का नाम लेते हुए क्या याद दिला दिया?

हार्दिक की बात सुन फैन्स भड़के हुए हैं, अश्विन ने क्या बोल तहलका मचा दिया...

Advertisement
pic
16 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 16 अगस्त 2023, 12:49 PM IST)
Hardik pandya, R ashwin, IND vs WI
हार्दिक को लेकर उठे सवाल (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ T20I सीरीज़ में हार के बाद इंडियन टीम पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. 5 मैच की इस सीरीज़ में टीम इंडिया को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम इसके बाद से लगातार फैन्स के निशाने पर है. ये सब चल ही रहा था कि कप्तान पंड्या ऐसी बात बोल बैठे कि फैंस और खिसिया गए. हार्दिक पंड्या ने आखिरी T20I मैच में हार के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा,

‘ऐसी एक-आध सीरीज़ में हार से फर्क नहीं पड़ता. लेकिन अपने लक्ष्य के प्रति हमारा कमिटमेंट इम्पॉर्टेंट है.’

वहीं T20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों को लेकर जब हार्दिक से सवाल किया गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा,

‘वो अभी दूर है. अभी वनडे वर्ल्ड कप आ रहा है. और कई बार हारना अच्छा होता है. आप बहुत कुछ सीखते हैं. और सारे लड़कों का खास शुक्रिया. उन्होंने बढ़िया कैरेक्टर दिखाया. हारना और जीतना प्रोसेस का पार्ट है. और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि हम इससे सीखें.’

अश्विन ने दी प्रतिक्रिया

हार्दिक के इन दोनों बयानों के बीच इंडियन ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का बयान भी आया है. वो इन बातों से सहमत नजर नहीं आए. उन्होंने बिना हार्दिक पंड्या का नाम लेते हुए कहा कि धोनी और मेरे कुछ कोचों ने यह कहा है कि जब आप हारते हैं तो आप बहुत सी चीजें सीखते हैं, लेकिन जो लोग जीतकर भी सीखते हैं, वो चैंपियन बनते हैं. 

इसके साथ ही अश्विन ने हार्दिक के T20 वर्ल्ड कप में समय वाले बयान से भी असहमति जताई. अश्विन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अब T20 विश्व कप के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि इसका आयोजन अगले साल ही होना है. हां ये जरूर है कि इस सीरीज़ से युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिला होगा. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वाले लोगों को भी जवाब दिया. 

अश्विन ने कहा कि इस T20 सीरीज में काफी सकारात्मक चीजें दिखी हैं. सोशल मीडिया पर टीम की आलोचना करना बहुत आसान है. क्योंकि हमें उस टीम से हार मिली जो पिछले T20 विश्व कप के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर पाई थी. लेकिन एक युवा के तौर पर यदि आप वेस्टइंडीज जा रहे हैं, तो कुछ चुनौतियां होंगी. जब मैं वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया गया, तो मुझे कई छोटी-छोटी चीजें सीखनी पड़ीं. इसलिए युवाओं को इस दौरे से बहुत कुछ सीखने को मिला होगा. हालांकि मेरा इरादा किसी को सपोर्ट या डिफेंड करने का नहीं है.

बताते चलें कि T20I वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल जून के महीने में अमेरिका में होना है. ऐसे में इसकी तैयारियों में साल भर से भी कम का समय बचा है. लेकिन टीम का हालिया प्रदर्शन जैसा रहा है, उसको लेकर सवाल उठना लाजिमी है.
 

वीडियो: वेस्ट इंडीज से सीरीज़ गंवा अब टीम इंडिया विश्व कप 2023 भी हारेगी?

Advertisement

Advertisement

()