ICC T20 विश्वकप 2021 में भारतीय टीम सुपर 12 राउंड से बाहर हुई. नौ सालों में पहलीबार ऐसा हुआ कि भारत ICC के किसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल खेले बिना ही बाहर होगया. जिसके बाद से टीम के प्रदर्शन, कप्तान, शेड्यूल इन तमाम बातों पर ढेर सारेसवाल उठाए जा रहे हैं. भारत का टूर्नामेंट खत्म हो गया. इसके बाद भारतीय क्रिकेटटीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के प्रदर्शन, IPL के टीम के प्रदर्शनऔर विराट कोहली से जुड़े भी कई सवालों के जवाब दिए हैं. रवि शास्त्री ने इंडियाटुटे से खास बात करते हुए बताया आखिर क्यों सिर्फ IPL को T20 विश्वकप के खराबप्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार नहीं बताना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया किआखिर क्यों भारत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका.जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में भविष्य को वो किस तरह सेदेखते हैं. इस पर भी कोच साहब ने बात की है. आइये एक-एककर हर पॉइंट पर रवि शास्त्रीकी बात को जानते हैं. IPL की वजह से किया खराब प्रदर्शन? पूर्व भारतीय कप्तान कपिलदेव ने कहा था कि कुछ खिलाड़ी IPL को नेशनल टीम से ऊपर रखते हैं. रवि शास्त्री नेइस बारे में बात करते हुए कहा कि शेड्यूल का असर खिलाड़ियों पर पड़ता है. लेकिनउन्होंने साथ ही ये भी कहा कि BCCI के पास IPL कराने के लिए सितम्बर-अक्टूबर केअलावा और कोई विंडो थी भी तो नहीं. रवि शास्त्री ने देश को प्राथमिकता देने वालेसवाल पर कहा, ''निश्चित ही इसमें कोई संदेह नहीं है. अगर ऐसा नहीं होता तो पिछलेपांच सालों में आपको टीम से ऐसा शानदार प्रदर्शन देखने को नहीं मिलता. अगर आपकादिमाग अपने देश के लिए अच्छा करने पर नहीं लगा तो कौन ही बेवकूफ आपको महत्व देगा.''उन्होंने आगे IPL वाले सवाल पर कहा, ''मैं कुछ नहीं कह सकता. क्योंकि IPL अप्रेल केमहीने में कैंसिल हो गया था. और उनके पास सितम्बर-अक्टूबर के अलावा कोई और विंडोनहीं थी. लेकिन मुझे नहीं लगता ऐसा भविष्य में फिर से होगा.'' विराट कोहली 6-7 सालऔर खेल सकते हैं: रवि शास्त्री ने इस बातचीत में विराट कोहली से जुड़े सवालों के भीजवाब दिए. रवि शास्त्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि विराट कोहली अभी भारत के लिएछह-सात साल और क्रिकेट खेल सकते हैं. रवि शास्त्री ने कहा, ''बतौर कप्तान उन्होंनेजो कुछ भी हासिल किया है वो अविश्वसनीय है. बतौर स्पोर्ट्सपर्सन बाहर की चीज़ों कोअनदेखा करने की आदत आपको एक लंबी पारी खेलने में मदद करती है. ऐसी चीज़ों को इग्नोरकरना शानदार है. अगर वो ऐसा करते रहेंगे तो मुझे लगता है कि उन्हें अगले छह-सातसालों तक खेलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी.'' T20 विश्वकप में टीम के प्रदर्शन परशास्त्री: भारतीय टीम ने T20 विश्वकप में सुपर 12 वाले ग्रुप में पांच में से तीनमैच जीते. लेकिन पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ टीम को हारमिली. कोच रवि शास्त्री ने उन्हीं हार पर बात की है. रवि शास्त्री ने कहा, ''मुझेलगता है पाकिस्तान के खिलाफ हमने बोर्ड पर रन टांगें थे. लेकिन न्यूज़ीलैंड केखिलाफ हम उतने बहादुर नहीं रहे. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि हमने जज़्बा नहींदिखाया, यह एक दिन के लिए गायब नहीं हो सकता. पिछले पांच छह सालों में इस चीज़ नेभारत को सभी प्रारूपों में शानदार खेल दिखाने वाली महान टीमों में से एक बनायाहै.'' शास्त्री ने आगे कहा, ''हम उतने बहादुर नहीं थे और यह तब हो सकता है जब आपमानसिक रूप से थके हुए हों. जब आप देखते हैं कि इन लड़कों ने बायो बबल में कितनासमय बिताया है तो ऐसी चीज़ें हो सकती हैं. मैं साफ तौर पर ये कहूंगा कि हम उस दिनन्यूज़ीलैंड के खिलाफ उतने साहसी नहीं थे.'' रवि शास्त्री की विदाई के बाद अबभारतीय टीम को T20 फॉर्मेट में एक नया कप्तान मिला है. वहीं न्यूज़ीलैंड के खिलाफसीरीज़ से राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के नए कोच होंगे.